फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आखिरकार लंका दहन कर वापस लौटे देवी-देवता, देखें भव्य नजारे

Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Tue, 18 Oct 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
International Kullu Dussherra Fair in Himachal, live photos.

देवी-देवताओं का महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव सोमवार को लंका दहन की परंपरा के साथ संपन्न हुआ। अधिष्ठाता देवता भगवान रघुनाथ सहित प्रमुख देवी देवताओं ने लंका दहन की परंपरा में हिस्सा लिया।

International Kullu Dussherra Fair in Himachal, live photos.

दशहरा के अंतिम दिन देवी देवताओं तथा राजपरिवार के द्वारा सभी रस्मों का निर्वहन किया गया। बाद में सभी देवता लाखों श्रद्घालुओं की जय जयकार के बीच वापस लौट गए।

International Kullu Dussherra Fair in Himachal, live photos.

भगवान रघुनाथ पालकी में सवार होकर बिजली महादेव, ज्वाणी महादेव, माता ज्वाला फोजल, सोयल की माता कोटली, भारका खंडासन, भोष के देवता वीरनाथ, खखनाल की माता पार्वती व कार्तिक स्वामी, घुड़दौड़ के देवता गणेश, सजला के देवता विष्णु, नग्गर की माता त्रिपुरा सुंदरी, बड़ाग्रां का माता सिंघासन, बारी पधरू के देवता गौहरी आदि देवता सुल्तानपुर स्थित मंदिर के लिए रवाना हुए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
International Kullu Dussherra Fair in Himachal, live photos.

करीब 3.50 बजे अधिष्ठाता भगवान रघुनाथ रथ में सवार होकर लंका दहन के लिए रवाना हुए। ढोल नगाड़ों की थाप पर सभी देवी देवता ढालपुर के कैटल मैदान पहुंचे। रथयात्रा के दौरान पूरा मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

विज्ञापन
International Kullu Dussherra Fair in Himachal, live photos.

राजपरिवार की कुलदेवी माता हिडिंबा, माता दोचा मोचा, माता शरबरी सहित अन्य देवियां सबसे पहले लंका की रस्म के लिए पहुंचे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed