फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ कुल्लू दशहरा शुरू, देखिए तस्वीरें

Sat, 30 Sep 2017 09:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 30 Sep 2017 09:09 PM IST
विज्ञापन
international kullu dussehra festival starts

पारंपरिक वाद्य यंत्रों की ध्वनि पर देव रथों के साथ चल रहे हजारों देवलु और राज वेशभूषा में राज परिवार के लोग। रथ पर सवार भगवान रघुनाथ और जय श्रीराम के जयकारों की गूंज। ये नजारा शनिवार को कुल्लू के डालपुर मैदान में देखने को मिला। 

international kullu dussehra festival starts

देव महाकुंभ अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव आराध्य देव भगवान रघुनाथ की भव्य रथ यात्रा के साथ शुरू हो गया। रस्में पूरी होने के बाद पहाड़ी से माता भेखली का इशारा मिलते ही रामचंद्र की जय के उद्घोष के साथ हजारों लोगों ने भगवान रघुनाथ का रथ ढोल-नगाड़ों व देव धुनों पर ढालपुर पहुंचाया। 

international kullu dussehra festival starts

रथयात्रा में बिजली महादेव समेत 80 देवी-देवताओं ने भाग लिया। रघुनाथजी के साथ दशहरा उत्सव के लिए पहुंचे तमाम देवता अठारह करडू की सौह (18 करोड़ देवताओं का स्थल)ढालपुर में बने अस्थायी शिविरों में विराजमान हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
international kullu dussehra festival starts

सैकड़ों देवलुओं ने देवताओं के साथ यहीं डेरा जमा दिया है। सात दिन तक ये यहीं पर रहेंगे। मुख्य छड़ीबरदार एवं विधायक महेश्वर सिंह भी उनके साथ अस्थायी शिविर में ही रहेंगे। दशहरा उत्सव का विधिवत शुभारंभ राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने किया।

विज्ञापन
international kullu dussehra festival starts

सैंकड़ों ढोल-नगाड़ों, नरसिंगों, शहनाई की स्वरलहरियों के साथ भगवान रघुनाथ देवता बिजली महादेव समेत दर्जनों देवी देवताओं के साथ ढालपुर मैदान पहुंचे।
देव-मानस मिलन के इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए स्थानीय लोगों समेत देश-विदेश से हजारों पर्यटक पहुंचे। रथ यात्रा के दौरान सांसद रामस्वरूप शर्मा, पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, डीसी युनूस, एसपी शालिनी अग्निहोत्री, डीएसपी मनाली पुनीत रघु आदि मौजूद रहे। सात दिन चलने वाले इस उत्सव में शामिल होने करीब 250 देवी-देवता पहुंचे ढालपुर पहुंचे है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed