फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यहां तैयार हुआ भारत का सबसे ऊंचा जिप लाइन ट्रैक, रोमांच से भरा होगा सफर

Tue, 10 Sep 2019 11:33 AM IST
Krishan Singh रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू
रोशन ठाकुर, अमर उजाला, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 11:33 AM IST
विज्ञापन
India's highest Zip line track in manali himachal, journey will be full of adventure
जिप लाइन ट्रैक मनाली - फोटो : अमर उजाला

पर्यटन नगरी मनाली के गुलाबा स्थित वन विभाग के नेचर पार्क में सैलानियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की साहसिक गतिविधियों की सुविधा मिलेगी। पार्क में स्काई साइकिलिंग के बाद जिप लाइन ट्रैक का सफल ट्रायल हुआ है। 

India's highest Zip line track in manali himachal, journey will be full of adventure
- फोटो : अमर उजाला

577 मीटर लंबा जिप ट्रैक लाइन भारत का सबसे ऊंचा नौ हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर तैयार किया गया है। यह उत्तर भारत का सबसे लंबा है। जिप लाइन पर्यटकों को रोमांचित कर देगा। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान मनाली ने स्काई साइकिलिंग के बाद जिप लाइन का काम पूरा कर दिया है और रोमांच से भरी इन दोनों साहसिक गतिविधियों के संचालन के लिए आठ युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया है।

India's highest Zip line track in manali himachal, journey will be full of adventure
- फोटो : अमर उजाला

संस्थान के दूसरे चरण में जिप लाइन का सफल ट्रायल किया है और अब वन विभाग को सौंपने की तैयारी है। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान ने 7.32 लाख की लागत से जिप लाइन को तैयार किया है। बता दें कि मनाली के साथ सटे गुलाबा के पास वन विभाग कुल्लू नेचर पार्क का निर्माण किया है, जिसमें मनाली के सैर-सपाटे को आने वाले सैलानियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
India's highest Zip line track in manali himachal, journey will be full of adventure
- फोटो : अमर उजाला

इसमें सैलानी विश्व स्तर की साहसिक गतिविधियों का लाभ लाभ उठा सकेंगे। ऐसे में वन विभाग ने स्काई साइकिलिंग और जिप लाइन के निर्माण का जिम्मा अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं खेल संस्थान मनाली को दिया गया था। अटल बिहारी वाजपेयी खेल संस्थान एवं साहसिक संस्थान मनाली के निदेशक कर्नल नीरज राणा ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट संस्थान को मिले थे जो अब पूरे हो गए हैं।

विज्ञापन
India's highest Zip line track in manali himachal, journey will be full of adventure
- फोटो : अमर उजाला

इसके संचालन के लिए आठ स्थानीय युवाओं को भी ट्रेनिंग दी गई है। इसमें चार को स्काई साइकिलिंग और चार को जिप लाइन का प्रशिक्षण दिया गया है। कहा कि जल्द ही अब इसे वन विभाग को सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसका रेट क्या होगा, यह वन विभाग तय करेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed