फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दक्षिण अफ्रीका टीम के पहुंचते ही क्रिकेट के रंग में रंगा धर्मशाला, एक झलक पाने को बेताब दिखे प्रशंसक

Mon, 09 Sep 2019 07:05 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला/गगल (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 09 Sep 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala painted in the color of cricket as soon as the South Africa team arrives
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका टीम के पहुंचते ही हिमाचल का धर्मशाला क्रिकेट के रंग में रंग गया है। मेहमान टीम के खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब दिखे।

Dharamshala painted in the color of cricket as soon as the South Africa team arrives
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची - फोटो : अमर उजाला

15 सितंबर को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी-20 मुकाबला खेला जाएगा। कड़ी सुरक्षा के बीच मेहमान टीमों के खिलाड़ियों को गगल एयरपोर्ट से एचपीसीए के होटल दे पवेलियन पहुंचाया गया।

Dharamshala painted in the color of cricket as soon as the South Africa team arrives
- फोटो : अमर उजाला

सोमवार को स्पाइस जेट के विशेष विमान से टीम दोपहर बाद 3:40 मिनट पर गगल एयरपोर्ट पहुंची। इसके बाद बस में शिला चौक से होते हुए टीम को कड़ी सुरक्षा में एचपीसीए के होटल द पवेलियन पहुंचाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dharamshala painted in the color of cricket as soon as the South Africa team arrives
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची - फोटो : अमर उजाला

गगल एयरपोर्ट पर एचपीसीए के सदस्यों ने खिलाड़ियों का स्वागत किया। खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए गगल एयरपोर्ट पर हिमाचल पुलिस के 20 कमांडो का दल और प्रदेश पुलिस के जवान तैनात रहे। दक्षिण अफ्रीका टीम चार साल बाद फिर धर्मशाला आई है। इससे पूर्व भी टीम धर्मशाला में मैच खेल चुकी है।

विज्ञापन
Dharamshala painted in the color of cricket as soon as the South Africa team arrives
दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम धर्मशाला पहुंची - फोटो : अमर उजाला

क्विंटन डी कॉक (कप्तान), सहित डेविड मिलर, वन डेर डुसेन, रिजा हैंडरिक्स, तेंबा बवुमा, बजूम फोर्टिन, डवाइन प्रेटोरियस, एंडली फेहलुक्वाओ, एनिक नोरटजे, ब्यूरन हैंडरिक्स, जियोरज लिंडे, जूनियर डाला, कगिसो रबाड़ा और तबरेज शामशी टीम में शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed