फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नदी में तैरती मिली इंजीनियरिंग छात्र की लाश, सेल्फी के साथ दोस्तों को भेजा था ये मैसेज

Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी Updated Sat, 18 Feb 2017 03:13 PM IST
विज्ञापन
IIT mandi Engineering Student Found Dead at Uhal River.

नदी किनारे टहलने गए इंजीनियरिंग छात्र ने मरने से पहले अपनी एक सेल्फी भी दोस्तों को मैसेज की थी। साथ ही एक मैसेज भी भेजा था। मगर इसके बाद ये वापस नहीं लौट पाया। इसकी लाश नदी में तैरती मिली। पूछताछ में दोस्तों को भेजे गए इस मैसेज का खुलासा हुआ है।

IIT mandi Engineering Student Found Dead at Uhal River.

पुलिस के अनुसार हिमाचल के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी (आईआईटी) के बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्‍ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोस्तों को नदी किनारे की अपनी सेल्फी भेजकर यह छात्र वापस हॉस्टल नहीं लौट पाया। इसकी ऊहल नदी में डूबने से मौत हो गई।

IIT mandi Engineering Student Found Dead at Uhal River.

वह वाराणसी के मोनी कालरा शिवाला (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार छात्र दीप प्रकाश (19) आईआईटी परिसर के पराशर बी-वन हॉस्टल में अपने दो सहपाठियों के साथ रहता था। गत वीरवार दोपहर को लैब से निकलकर वह दोस्तों के साथ हॉस्टल के कमरे में पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन
IIT mandi Engineering Student Found Dead at Uhal River.

इसके बाद अकेला ऊहल नदी की ओर चला गया। शाम को करीब तीन बजे उसने नदी किनारे से सेल्फी दोस्तों को व्हाट्सऐप पर भेजी। शाम चार बजे दोस्तों को मेसेज किया कि 'वह वापस आ रहा है', लेकिन देर शाम तक नहीं लौटा। दीप प्रकाश की बहन ने शाम को भाई के मोबाइल पर फोन किया। फोन रिसीव न करने पर उसने दोस्तों से संपर्क किया।

विज्ञापन
IIT mandi Engineering Student Found Dead at Uhal River.

रात दस बजे रोल कॉल में भी दीप प्रकाश हॉस्टल में नहीं मिला। इसके बाद दोस्तों और आईआईटी सिक्योरिटी ने तलाश शुरू की और कमांद पुलिस को सूचित किया। दोस्तों को व्हाट्सऐप पर भेजी फोटो के आधार पर ऊहल नदी किनारे तलाश शुरू की गई। पिपुल प्वाइंट के पास दीप प्रकाश का शव पानी में मिला। नदी किनारे पर एक पत्थर पर मोबाइल और जैकेट रखी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed