फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल: पर्यटकों के लिए 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बना दिया इग्लू, देखें तस्वीरें

Thu, 23 Dec 2021 05:35 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Thu, 23 Dec 2021 05:35 PM IST
विज्ञापन
Igloo built for tourists at an altitude of more than 10 thousand feet at jalodi pass kullu himachal
इग्लू(बर्फ का घर) - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में अटल टनल रोहतांग बनने के बाद लाहौल घाटी में सैलानियों की आमद में लगातार वृद्धि हो रही है। साहसिक गतिविधियों के साथ पर्यटकों को लाहौल में इग्लू(बर्फ का घर) में ठहरने की सुविधा भी मिल रही है। 10 हजार से अधिक फीट की ऊंचाई पर कोकसर पंचायत के लालिंग गांव के युवा भाइयों बिजू और उनके भाई सोनू ने तेलिंग के यरदंग नामक स्थान पर इग्लू बनाया है। सोनू ने बताया कि अटल टनल रोहतांग खुलने के बाद पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए उन्होंने बर्फ का घर बनाने का निर्णय लिया।



उन्होंने बताया कि इग्लू को बनाए अभी तीन दिन ही हुए हैं और सैलानी इसमें ठहरने के लिए उनसे संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर मौसम ने साथ दिया तो क्रिसमस और न्यू ईयर पर सैलानियों का तांता लग जाएगा। वहीं, इससे पहले नौ हजार फीट की ऊंचाई पर मनाली के हामटा में लाहौल के टशी और विकास ने इग्लू तैयार कर सैलानियों को खूब प्रभावित किया था।

Igloo built for tourists at an altitude of more than 10 thousand feet at jalodi pass kullu himachal
इग्लू - फोटो : अमर उजाला

कुछ वर्ष पहले राजा घेपन स्थली शाशिन के कुछ युवाओं ने भी बर्फ काटकर इग्लू तैयार किया था और प्रशासन की ओर से शाबाशी मिली थी। वहीं, 10 हजार की ऊंचाई पर जलोड़ी दर्रा के पास भी क्रिसमस व नए साल पर सैलानियों को आकर्षित करने के लिए बर्फ के घर का निर्माण किया गया है। हालांकि अभी बर्फबारी कम हुई है, बावजूद पर्यटन कारोबारियों ने इग्लू बनाने का काम शुरू कर दिया है।


 

Igloo built for tourists at an altitude of more than 10 thousand feet at jalodi pass kullu himachal
इग्लू - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, घाटी में अभी बर्फबारी कम हुई है, लेकिन पर्यटन कारोबारियों ने इग्लू बनाने का काम शुरू कर दिया है। जिला कुल्लू और लाहौल में पिछले पांच सालों से इग्लू का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है। जिला पर्यटन अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी ने कहा कि विंटर सीजन में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए इग्लू का निर्माण एक बेहतर प्रयास है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Igloo built for tourists at an altitude of more than 10 thousand feet at jalodi pass kullu himachal
इग्लू - फोटो : अमर उजाला

उधर, कुल्लू-मनाली के पर्यटन स्थल कोठी-गुलाबा में अब पर्यटक वाहन जा सकेंगे। जिला प्रशासन ने सुबह 10 से शाम चार बजे तक रोहतांग की ओर गुलाबा तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी है। पर्यटक वाहन सिर्फ मौसम साफ होने पर ही जा पाएंगे। गुलाबा में पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाएगी। शाम चार बजे से सुबह 10 बजे के बीच कोठी से आगे वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा।

विज्ञापन
Igloo built for tourists at an altitude of more than 10 thousand feet at jalodi pass kullu himachal
इग्लू(बर्फ का घर) - फोटो : संवाद

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने एसडीएम मनाली की संस्तुति पर यह आदेश जारी किए हैं। एसडीएम को ग्राम पंचायत पलचान के उपप्रधान तथा स्थानीय लोगों के प्रस्ताव मिले हैं। इसके बाद एसडीएम तथा उप पुलिस अधीक्षक मनाली ने कोठी से गुलाबा तक संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान पाया कि कुछ स्थितियों में गुलाबा तक वाहनों की अनुमति दी जा सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed