फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Karwa Chauth 2026 Himachal Pradesh Moonrise Time Shimla Solan Chamba

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में कब होगा चंद्रोदय, सरगी और पूजा का शुभ मुहूर्त; जानें सबकुछ

Wed, 28 Oct 2026 02:54 PM IST
Ankesh Dogra भारती शर्मा, शिमला।
भारती शर्मा, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Wed, 28 Oct 2026 02:54 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ पर 29 अक्तूबर को अलग-अलग शहरों में रात 7:59 से 8:10 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन होंगे। मौसम विज्ञान विभाग के जारी चार्ट के अनुसार, कल्पा में सबसे पहले और चंबा में सबसे देर से चांद निकलेगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Karwa Chauth 2026 Himachal Pradesh Moonrise Time Shimla Solan Chamba
करवा चौथ पर कब निकलेगा चांद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करवा चौथ पर हिमाचल प्रदेश में व्रती महिलाओं को चांद का बेसब्री से इंतजार रहेगा। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से जारी चंद्रोदय समय के चार्ट के अनुसार, 29 अक्तूबर को प्रदेश के प्रमुख शहरों में रात 7:59 बजे से 8:10 बजे के बीच चंद्रमा के दर्शन होंगे। किन्नौर जिले के कल्पा में सबसे पहले रात 7:59 बजे चांद निकलेगा, जबकि चंबा में रात 8:10 बजे चंद्रोदय का समय दिया गया है। राजधानी शिमला में रात 8:04 बजे चंद्रमा दिखाई देने का अनुमान है।

विज्ञापन


Trending Videos

करवा चौथ को लेकर प्रदेशभर में महिलाओं में उत्साह है। पर्व से एक दिन पहले बुधवार को बाजारों में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने करवे, पूजा सामग्री, कपड़े, आभूषण और शृंगार का सामान खरीदा। ब्यूटी पार्लरों में भी महिलाओं की चहल-पहल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
मौसम विज्ञान विभाग के चार्ट के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय इस प्रकार है:
- कल्पा: रात 7:59 बजे
- भुंतर: रात 8:02 बजे
- केलांग: रात 8:02 बजे
- शिमला: रात 8:04 बजे
- सोलन: रात 8:05 बजे
- नाहन: रात 8:05 बजे
- सुंदरनगर: रात 8:06 बजे
- ऊना: रात 8:07 बजे
- बिलासपुर: रात 8:07 बजे
- धर्मशाला: रात 8:08 बजे
- हमीरपुर: रात 8:08 बजे
- चंबा: रात 8:10 बजे
विज्ञापन

इन समयों के अनुसार, कल्पा में चंद्रमा के दर्शन सबसे पहले होंगे। वहीं, चंबा में महिलाओं को चांद के दीदार के लिए अन्य सूचीबद्ध शहरों के मुकाबले अधिक इंतजार करना पड़ सकता है।
 

जानें सरगी और पूजा का शुभ मुहूर्त
शिमला के गंज बाजार स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पुजारी उमेश नौटियाल के अनुसार, करवा चौथ की चतुर्थी तिथि 28 अक्तूबर की रात 1:06 बजे शुरू होकर 29 अक्तूबर की रात 10:11 बजे तक रहेगी। सरगी ग्रहण करने का समय सुबह 3:30 बजे से 5:30 बजे तक बताया गया है। वहीं, पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:38 बजे से 6:56 बजे तक रहेगा।

करवा चौथ पर महिलाएं सुबह सरगी ग्रहण करने के बाद निर्जला व्रत रखेंगी। दिनभर पति की लंबी आयु, सुखी वैवाहिक जीवन और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की जाएगी। शाम को करवा माता की पूजा-अर्चना और व्रत कथा सुनने की परंपरा निभाई जाएगी।
 

चंद्रमा को अर्घ्य देकर खोलेंगी व्रत
रात को चंद्रमा के दर्शन होने के बाद महिलाएं चंद्रदेव को अर्घ्य देंगी। इसके बाद पति के हाथों जल ग्रहण कर व्रत खोलेंगी। हालांकि, चंद्रोदय का समय शहर, स्थान और स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अलग हो सकता है। इसलिए महिलाओं को अपने क्षेत्र के समय की पुष्टि कर लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed