फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिवालय क्लर्क भर्ती: कहीं रिजेक्ट तो नहीं हो गया आपका आवेदन, देखें

Sat, 03 Nov 2018 11:51 AM IST
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sat, 03 Nov 2018 11:51 AM IST
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur rejected 10 thousand applications clerk post code 692

प्रदेश सचिवालय में क्लर्क के 156 पदों के लिए एक लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाने पर प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने दस हजार आवेदनों को रद्द कर दिया है। निर्धारित परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाने के चलते रद्द किए गए आवेदनों की सूची भी चयन आयोग ने अधिकृत वेबसाइट पर डाल दी है।

HPSSC Hamirpur rejected 10 thousand applications clerk post code 692

आयोग में संभावित पहली बार लिपिक के 156 पदों के लिए 97 हजार आवेदन आए हैं। इनमें से 86817 आवेदक परीक्षा देंगे। रिकॉर्ड करीब एक लाख आवेदन आने से आयोग की टेंशन भी बढ़ गई है। पहले तो आवेदन पत्रों की छंटनी और रोलनंबर जारी करने में आयोग के पसीने छूटे।

HPSSC Hamirpur rejected 10 thousand applications clerk post code 692

अब प्रदेश भर में इस परीक्षा करवाने के लिए आयोग के कर्मचारियों ने दिन और रात एक कर दी है। इस मेगा परीक्षा के लिए प्रदेश में 297 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। जहां पर अभ्यर्थी 4 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक परीक्षा देंगे। कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने इसी साल जून माह में हिमाचल प्रदेश सचिवालय में लिपिक के 156 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
HPSSC Hamirpur rejected 10 thousand applications clerk post code 692

क्लर्क भर्ती के लिए आयोग ने स्नातक पास शैक्षणिक योग्यता रखी थी। आयोग के पास प्रदेश भर से 97 हजार से अधिक आवेदन आए। इनमें से 10 हजार 115 आवेदन रद्द हो गए। जिनके आवेदन सही पाए गए हैं, उन्हें एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन
HPSSC Hamirpur rejected 10 thousand applications clerk post code 692

कर्मचारी चयन आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने लिपिक के 156 पदों को भरने के लिए वेबसाइट पर अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क जमा नहीं करवाने पर करीब दस हजार आवेदन रद्द हुए हैं। जो अभ्यर्थी परीक्षा शुल्क के प्रमाण दे रहे हैं, उन्हें परीक्षा में बैठने की एडमिट कार्ड समेत अनुमति प्रदान कर दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed