हिमाचल प्रदेश में मंत्रिमंडल के गठन के बाद अब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने विभागों के आवंटन का पेंच फंस गया है। सीएम सुक्खू ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से लंबी मंत्रणा की है। वहीं, केंद्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करने के बहाने नवनियुक्त मंत्री धनी राम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह और रोहित ठाकुर भी दिल्ली पहुंच गए हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब कुछ मंत्रियों में मनपसंद महकमों को झटकने के लिए रस्साकशी तेज हो गई है। मंत्रियों में पोर्टफोलियो बांटने पर मंगलवार या बुधवार को फैसला हो सकता है। सीएम सुक्खू मंगलवार को शिमला पहुंचेंगे। उसके बाद ही मंत्रियों के विभागों की अधिसूचना जारी हो सकती है।
HP Sukhu Govt: अब विभागों के आवंटन में फंसा पेच, जानें किस मंत्री को मिल सकता है कौन-सा महकमा
सुरेश शांडिल्य, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 10 Jan 2023 03:12 PM IST
सार
प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सामने विभागों के आवंटन का पेच फंस गया है। सीएम ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से लंबी मंत्रणा की है। कुछ मंत्री भी नई दिल्ली पहुंचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन