फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुला सरकारी नौकरियों का पिटारा, 550 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

Wed, 03 May 2017 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 03 May 2017 12:49 PM IST
विज्ञापन
HP Govt Approved To fill 550 Vacancies in Himachal.

यदि आप भी सरकारी नौकरी निकलने का इंतजार कर रहे हैं तो अब तैयार हो जाइए। फॉरेस्ट गार्ड और पंचायत सहायकों समेत 550 से ज्यादा पदों पर भर्ती होने वाली है। आइए जानते हैं कहां कितने पदों पर होगी भर्ती-



ये भी पढ़ें- कैबिनेट के फैसले: अब 3 साल में रेगुलर होंगे कर्मचारी, सैलरी भी बढ़ी

HP Govt Approved To fill 550 Vacancies in Himachal.

हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में अलग-अलग श्रेणियों के 550 से अधिक पदों को भरा जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में मंगलवार को नौकरियों सबसे ज्यादा पंचायती राज विभाग में पंचायत सहायकों के 200 पदों को भरा जाएगा। ये पद मरुस्थल विकास परियोजना और जलागम परियोजनाओं की मौजूदा श्रमशक्ति से भरे जाएंगे।

HP Govt Approved To fill 550 Vacancies in Himachal.

वन विभाग में अनुबंध आधार पर वन रक्षकों के 174 पदों को भी भरा जाएगा। इसके लिए जल्द ही आवेदन मांगें जाएंगे। हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में सेकेंडमेंट पर प्रोग्रामर श्रेणी-एक का एक पद भी भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Govt Approved To fill 550 Vacancies in Himachal.

हिमाचल प्रदेश चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध आधार पर सीधी भर्ती से कृषि विस्तार अधिकारियों के 60 पदों को भी भरने की मंजूरी दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग में अनुबंध आधार पर लिपिकों के बैकलॉग के 31 पद भरे जाएंगे। हाल ही में नव सृजित खंड विकास कार्यालयों में आठ पदों को भरने को मंजूरी मिली है।

विज्ञापन
HP Govt Approved To fill 550 Vacancies in Himachal.

सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर कृषि विकास अधिकारियों के 25 पदों, स्वास्थ्य विभाग में सीधी भर्ती से अनुबंध आधार पर दवा निरीक्षकों के 12 पदों, आबकारी एवं कराधान विभाग में अनुबंध आधार पर कनिष्ठ कार्यालय सहायक सूचना प्रौद्योगिकी के 12 पदों और जनजातीय विभाग में सीधी भर्ती से अनुबंध पर सांख्यिकी सहायकों के दो पदों को भी भरा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed