फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस बेटी ने किया अविष्कार, वैज्ञानिक हैरान, राष्ट्रपति ने बुलाया

Thu, 09 Mar 2017 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Thu, 09 Mar 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
Himachali Girl Dipika Will Show Her Model At President House New Delhi.

9वीं कक्षा में पढ़ने वाली इस छात्रा ने ऐसा मॉडल तैयार किया है जिसकी खूबियां देख वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इस मॉडल से देश में नई क्रांति आ सकती है। अब इस छात्रा को राष्ट्रपति भवन तक से बुलाया आया है। आइए जानते हैं आखिर क्या खास बनाया है इस बेटी ने-

Himachali Girl Dipika Will Show Her Model At President House New Delhi.

4 से 10 मार्च तक राष्ट्रपति भवन में फेस्टिवल ऑफ इनोवेशन -2017 का आयोजन किया जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय इंस्पायर अवार्ड प्राप्त भारत के 60 नन्हें वैज्ञानिक हिस्सा ले रहे हैं। हिमाचल की ओर से दीपिका का तैयार मॉडल भी प्रदर्शित किया जाएगा जो पहले से चर्चा में आ गया है।

Himachali Girl Dipika Will Show Her Model At President House New Delhi.

नन्हीं वैज्ञानिक दीपिका ने अपने एक सामान्य साइकिल के मॉडल से वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। मॉडल के माध्यम से मोबाइल चार्जिंग, शारीरिक व्यायाम, योगा, बिजली उत्पादन और संग्रहण और वाटर लिफ्टिंग आदि तकनीक विकसित की गई हैं।
यानि सिर्फ कुछ पैडल चलाने भर से ही बिजली पैदा होगी, साथ ही एक जगह स्टोर भी होगी। यही नहीं इसी दौरान वाटर लिफ्टिंग की क्रिया भी होती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachali Girl Dipika Will Show Her Model At President House New Delhi.

यदि इस तकनीक को विकसित किया जाता है तो एक साथ कम लागत और कम समय में कई सारे काम करने संभव होंगे। विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम और अत्याधुनिक तकनीक का अनुसंधान कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी दीपिका जून माह में जापान भी जाएगी। 

विज्ञापन
Himachali Girl Dipika Will Show Her Model At President House New Delhi.

दीपिका हिमाचल के बिलासपुर स्थित शहीद अश्वनी कुमार स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला झंडूता में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसका कहना है कि उसके जीवन का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में नवीन खोजें कर भारत का नाम विज्ञान गुरु के रूप में चर्चित करने का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed