{"_id":"58a5b80f4f1c1bbd5cd841f1","slug":"himachali-cricketer-nikita-chauhan-scored-double-hundered","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, एक-एक कर टूटे कई रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस क्रिकेटर ने खेली तूफानी पारी, एक-एक कर टूटे कई रिकॉर्ड
Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 17 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
शिमला की इस क्रिकेटर ने मैदान पर ऐसी धुंआधार पारी खेली कि एक के बाद एक कई रिकॉर्ड चकनाचूर हो गए। इस बल्लेबाज ने चौकों छक्कों की बौछार कर दी। 24 चौके और छह छक्के लगाने के बाद भी गेंदबाज इसे आउट नहीं कर पाए।
2 of 5
ये रिकॉर्ड कायम किया शिमला की बेटी निकिता चौहान ने। निकिता ने अपनी ऐतिहासिक पारी में ताबड़तोड़ 217 रन बनाए और अंत तक नॉटआउट रही। प्रतियोगिता में ये सबसे ज्यादा स्कोर बना। उनकी शानदार बल्लेबाजी की बदौलत हिमाचल ने जम्मू-कश्मीर की टीम को रिकॉर्ड 266 रनों से मात दे दी।
3 of 5
अमृतसर के खालसा कॉलेज में आयोजित की जा रही अंडर-23 महिला इंटर जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में निकिता ने अपने बल्ले से जमकर कहर बरपाया। निकिता ने महज 177 गेंदों में 217 रन बनाए। किसी ऑलराउंडर खिलाड़ी का इस टूर्नामेंट में ये रिकॉर्ड प्रदर्शन था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
निकिता ने 217 रनों के इस व्यक्तिगत स्कोर में 24 चौके और छह छक्के लगाकर धुआंधार बल्लेबाजी की। हिमाचल की किसी महिला खिलाड़ी का ये सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। कोटखाई की रहने वाली निकिता आलराउंडर खिलाड़ी है। इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने इस टूर्नामेंट में अब तक 360 रन बना लिए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
एचपीसीए की धर्मशाला अकादमी में कोचिंग लेने वाली निकिता की इस उपलब्धि पर एचपीसीए के उपाध्यक्ष और शिमला जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह एक दिन राष्ट्रीय महिला टीम में स्थान पाएगी और देश का नाम रोशन करेगी। निकिता के पिता सुधीर कुमार ने बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।