फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक, शिमला-धर्मशाला-चंबा में बारिश, दो एनएच समेत 134 सड़कें बंद

Sat, 31 Dec 2022 12:03 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 31 Dec 2022 12:03 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update snowfall in lahaul rohtang chamba kinnaur rain in shimla 134 roads blocked
चंबा जिले में चुराह के टेपा में भारी बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाके बर्फ से लकदक हो गए हैं। शुक्रवार को डलहौजी में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। शिमला, धर्मशाला और चंबा में वीरवार रात को बारिश हुई। प्रदेश में ताजा बर्फबारी होने से दो नेशनल हाईवे (एनएच) समेत 134 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है। इनमें 121 सड़कें लाहौल-स्पीति में बंद हैं। प्रदेश भर में 23 ट्रांसफार्मर, सात पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

himachal weather update snowfall in lahaul rohtang chamba kinnaur rain in shimla 134 roads blocked
- फोटो : संवाद

लाहौल को जोड़ने वाला मनाली-लेह मार्ग अटल टनल में ताजा बर्फबारी से बंद हो गया है। जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से बाह्य सराज की 69 पंचायतों को जिला मुख्यालय कुल्लू से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे-305 भी बंद हो गया है। 

himachal weather update snowfall in lahaul rohtang chamba kinnaur rain in shimla 134 roads blocked
- फोटो : संवाद

भारी बर्फबारी से बिजली के तार और पोल टूटने से पांगी घाटी में ब्लैक आउट हो गया है। शुक्रवार सुबह राजधानी शिमला सहित कई जगह धूप खिली। ऊना में अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update snowfall in lahaul rohtang chamba kinnaur rain in shimla 134 roads blocked
- फोटो : संवाद

लाहौल-स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिला के अधिकांश क्षेत्र बर्फबारी से कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गए हैं। शुक्रवार को सीजन की पहली बर्फबारी के बाद पर्यटन नगरी डलहौजी पर्यटकों से गुलजार रही।

विज्ञापन
himachal weather update snowfall in lahaul rohtang chamba kinnaur rain in shimla 134 roads blocked
- फोटो : संवाद

किन्नौर जिले के छितकुल, कल्पा, आसरंग, कुमारसैन उपमंडल के नारकंडा और आनी के जलोड़ी जोत में भी बर्फबारी हुई है। जिला मंडी में सराज के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माता शिकारी और शैटाधार के अलावा स्पैहणीधार, तुंगासीगढ़, मगरूगला, भुलाह, स्पैहणीधार, चिउणी चेत, थाना, डाहर, खाटू खनेर में भी बर्फबारी हुई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed