फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: प्री मानसून की दस्तक ने मचाई तबाही, 100 से ज्यादा घरों-गोशालाओं की छतें उड़ीं, सेब को भारी नुकसान

Sat, 12 Jun 2021 06:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Jun 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
himachal weather update: pre monsoon rain and storm damaged apple, more than 100 houses and cowshed roofs blown off
हिमाचल में तूफान ने मचाई तबाही। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार रात से शनिवार तड़के तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे। अंधड़ ने भी तबाही मचाई। सेब, आम सहित गुठलीदार फसलों को करोड़ों का नुकसान हुआ है। कई जगह पेड़ उखड़ गए और बिजली के पोल गिरे। प्रदेश भर में 100 से ज्यादा मकानों और गोशालाओं की छतें अंधड़ से उड़ गईं। शनिवार को दिन भर प्रदेश में मौसम साफ रहा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने रविवार को भी प्रदेश में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 14 से 16 जून तक येलो अलर्ट रहेगा। जिला मंडी में शुक्रवार आधी रात अंधड़ और बारिश से 60 कच्चे मकान-गोशालाओं को क्षति पहुंची है। लोगों के घरों में पानी घुस गया। राजस्व विभाग ने प्रारंभिक तौर पर निजी और सरकारी संपत्ति का करीब 20 लाख का नुकसान आंका है। कृषि और बागवानी भी प्रभावित हुई है।

himachal weather update: pre monsoon rain and storm damaged apple, more than 100 houses and cowshed roofs blown off
घर की छत उखड़ी। - फोटो : अमर उजाला

पेड़ों की टहनियां टूटकर वाहनों पर गिरने से नुकसान हुआ। नदी-नाले भी उफान पर रहे। रामपुर उपमंडल के कई इलाकों में अंधड़-बारिश ने सेब, प्लम और नाशपति की तैयार हो रही फसल को बर्बाद कर दिया। सेब के पौधे तक उखड़ गए। विद्युत मंडल पांवटा साहिब में अंधड़ और बारिश से दो 33 केवी फीडर व नौ 11 केवी फीडरों समेत दर्जनों बिजली आपूर्ति लाइन प्रभावित हुई हैं। 

himachal weather update: pre monsoon rain and storm damaged apple, more than 100 houses and cowshed roofs blown off
सोलन में पेड़ गिरा। - फोटो : अमर उजाला

विद्युत उपमंडल पुरुवाला के तहत यमुना नदी के तटीय इलाकों में कई पेड़ और टहनियां गिरने से बिजली की एचटी और एलटी लाइन समेत 14 बिजली के पोल टूट गए। जिला सोलन में एक दिन की भारी बारिश, अंधड़ से 50 लाख का नुकसान हुआ है। अर्की में आधा दर्जन घरों और गोशालाओं की छतें उड़ गई। अंधड़ से टमाटर, शिमला मिर्च की फसलें जमीन पर बिछ गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: pre monsoon rain and storm damaged apple, more than 100 houses and cowshed roofs blown off
जुब्बल में सेब के पौधे जड़ से उखड़े - फोटो : अमर उजाला

जिला कुल्लू में बारिश और अंधड़ से सेब व प्लम की फसल को नुकसान हुआ है। लारजी-सैंज मार्ग पर पागल नाले में बाढ़ आने से मार्ग अवरुद्ध रहा। लाहौल घाटी में ग्रांफू-काजा मार्ग भी नदी-नालों के उफान पर होने से बंद हो गया है।

विज्ञापन
himachal weather update: pre monsoon rain and storm damaged apple, more than 100 houses and cowshed roofs blown off
कुताह पंचायत में सेब को नुकसान - फोटो : अमर उजाला

शिमला जिले में तूफान से 71 मकान और 93 गोशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। राजधानी शिमला में भी शुक्रवार रात जमकर बारिश हुई। शिमला जिले के चौपाल उपमंडल के थरोच, कुताह, भराणू समेत कई इलाकों में बारिश-अंधड़ से सेब, नाशपाती और अन्य फलों को नुकसान हुआ है। पौधों से सेब झड़ गए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed