Hindi News
›
Photo Gallery
›
Himachal Pradesh
›
himachal weather update: hundreds of roads and power transformers stalled due to heavy snowfall, two avalanches reported in Lahaul, troubles increased
{"_id":"61fb7774edc1206bba62db3f","slug":"himachal-weather-update-hundreds-of-roads-and-power-transformers-stalled-due-to-heavy-snowfall-two-avalanches-reported-in-lahaul-troubles-increased","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में सफेद आफत: प्रदेश के पांच जिलों में भारी बर्फबारी, 460 सड़कें और 642 ट्रांसफार्मर प्रभावित, लाहौल में हिमस्खलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में सफेद आफत: प्रदेश के पांच जिलों में भारी बर्फबारी, 460 सड़कें और 642 ट्रांसफार्मर प्रभावित, लाहौल में हिमस्खलन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 03 Feb 2022 07:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
हिमाचल में बर्फबारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मौसम विभाग के अलर्ट के बीच शिमला, सिरमौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले समेत हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में गुरुवार को भारी बर्फबारी हुई। इससे प्रदेश में तीन एनएच दारचा से सरचू, ग्रांफू से लोसर और शिमला-रामपुर समेत 460 सड़कें यातायात के लिए बाधित हैं। इसके अलावा 642 बिजली ट्रांसफार्मर और 38 पेयजल योजनाएं ठप पड़ गईं। प्रदेश में हवाई उड़ानें भी बंद रहीं। लाहौल-स्पीति के दारचा में बुधवार रात दो हिमखंड गिरे हैं।
हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। रोहतांग समेत लाहौल के कई क्षेत्रों में साढ़े तीन फीट तक हिमपात हुआ है। शुक्रवार को भी प्रदेश के मध्यवर्ती और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। पांच फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तापमान गिरने से प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड हो गई है। खराब मौसम ने फिर से दुश्वारियां बढ़ा दी हैं, लेकिन सेब बागवानों और पर्यटकों की इससे बांछें खिली हैं। सेब की फसल के लिए चिलिंग ऑवर्स पूरे हो गए हैं।
2 of 9
बर्फबारी के बीच वाहन हो रहे स्किड।
- फोटो : अमर उजाला
इससे इस साल सेब का अच्छा उत्पादन होने की आस है। कांगड़ा में भी नड्डी, मुल्थान, बीड़ बिलिंग सहित धौलाधार की पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई है। लाहौल और पांगी-किलाड़ का कुल्लू-मनाली से संपर्क कट गया है।
3 of 9
बर्फबारी से यातायात ठप।
- फोटो : अमर उजाला
लाहौल और कुल्लू में दो हाईवे के साथ करीब 200 सड़कें और संपर्क मार्ग बंद हैं। कुल्लू में 140 ट्रांसफार्मर बंद हैं। जिला चंबा में हाइवे पर मैहला के समीप बारिश से दोबारा भूस्खलन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
बर्फ में फिसली बस।
- फोटो : अमर उजाला
सोलन-मीनस सड़क पर रनवा गांव के पीछे एक निजी बस बर्फ पर फिसलने से खाई की तरफ मुड़ गई। हादसे से 18 यात्री बाल-बाल बच गए। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में भारी हिमपात से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन
5 of 9
लाहौल में बर्फबारी।
- फोटो : संवाद
गिरिपार का इलाका जिला मुख्यालय समेत शेष हिमाचल से कट गया है। चूड़धार में दो फीट हिमपात हुआ है। हरिपुरधार में करीब एक फीट, खड़ाह में डेढ़ फीट और मां भंगायनी मंदिर के पास 15 इंच हिमपात हुआ है।क्षेत्र के सैकड़ों गांव में सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।