फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में बर्फबारी से दुश्वारियां बरकरार: 299 सड़कें और 81 बिजली ट्रांसफार्मर अभी भी ठप, देखें तस्वीरें

Thu, 27 Jan 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 27 Jan 2022 08:15 PM IST
सार

मौसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 299 सड़कें, 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 92 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम शीतलहर बढ़ गई है। 

विज्ञापन
himachal weather update: Troubles persist, 299 roads and 81 power transformers still stalled in the state, see photos
हरिपुरधार में बर्फबारी सड़क बंद होने से लोग पैदल चलने को मजबूर । - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में मौसम खुलने के बाद भी दुश्वारियां बरकरार हैं। गुरुवार शाम तक प्रदेश में 299 सड़कें, 81 बिजली ट्रांसफार्मर और 92 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। 31 जनवरी तक प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम शीतलहर बढ़ गई है। राजधानी शिमला में गुरुवार सुबह कोहरा पड़ने से सड़कों पर फिसलन की स्थिति बनी रही। शहर के कई क्षेत्रों में पीने के पानी के पाइप भी जम गए।



कुल्लू, लाहौल और किलाड़ में हिमखंड गिरने की चेतावनी जारी हुई है। मैदानी जिलों में धुंध पड़ने से ठंडक बढ़ गई है। लाहौल-स्पीति जिला में सबसे अधिक 145 और शिमला में 54 सड़कें बंद हैं। मनाली-केलांग मार्ग अटल टनल रोहतांग होकर बहाल कर दिया है। यहां सिर्फ फोर बाई फोर वाहनों की जाने की अनुमति दी गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग-05 शिमला-रामपुर पर वीरवार सुबह जमे भारी कोहरे के कारण वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

himachal weather update: Troubles persist, 299 roads and 81 power transformers still stalled in the state, see photos
सड़क बहाली का कार्य। - फोटो : संवाद

हाईवे पर सुबह नौ बजे के बाद ही बसें चल पाईं। कोहरे के कारण फिसलन के चलते हाईवे पर ढली, कुफरी-फागू, ढली-संजौली बाईपास, संजौली-आईजीएमसी और ऑकलैंड टनल भराड़ी सहित अन्य सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई जगहों पर गाड़ियां स्किड होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं।

 

himachal weather update: Troubles persist, 299 roads and 81 power transformers still stalled in the state, see photos
लाहौल में सड़क बहाली कार्य। - फोटो : संवाद

कुल्लू में हाईवे-305 25 दिनों से बंद है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित पूरे प्रदेश में धूप खिली। बिलासपुर में अधिकतम तापमान 20.5, ऊना में 19.8, हमीरपुर में 18.8, सुंदरनगर में 17.7, कांगड़ा में 17.0, धर्मशाला में 17.4, भुंतर में 16.0, चंबा में 15.6, सोलन में 15.0, नाहन में 14.6, शिमला में 7.7, डलहौजी में 5.2, कल्पा में 4.2 और केलांग में माइनस 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather update: Troubles persist, 299 roads and 81 power transformers still stalled in the state, see photos
शिमला में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

शिमला में चार दिनों में 40 सेंटीमीटर बर्फ दर्ज
राजधानी शिमला में चार दिनों के दौरान 40 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज हुई। 23 से 26 जनवरी तक शहर में लगातार चार दिनों तक बर्फबारी हुई। 26 जनवरी को हालांकि हल्की बर्फबारी हुई लेकिन 23 से 25 जनवरी तक शहर में 40 सेंटीमीटर तक बर्फबारी दर्ज की गई।

विज्ञापन
himachal weather update: Troubles persist, 299 roads and 81 power transformers still stalled in the state, see photos
सड़क बहाली का कार्य। - फोटो : अमर उजाला

क्षेत्र                    न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग                - 15.3
कल्पा                 - 7.2
कुफरी                 - 3.6
मनाली                - 2.5
डलहौजी            - 1.0
सोलन                  0.0
शिमला                0.3
धर्मशाला             2.2    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed