फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Weather: भूस्खलन से घंटों बंद रहे चार एनएच, 15 पेयजल योजनाएं और 25 बिजली ट्रांसफार्मर भी रहे ठप

Fri, 05 Aug 2022 09:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 05 Aug 2022 09:02 PM IST
सार

प्रदेश में 55 अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। 25 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या गहरा गई है। 

विज्ञापन
Himachal Weather update Four NHs remained closed for hours due to landslides, 55 other roads and 25 power tran
हाईवे पर गिरीं चट्टानें। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में जारी भारी बारिश के बीच शुक्रवार को मंडी, चंबा, सिरमौर और कुल्लू जिले में चार नेशनल हाईवे कई घंटों तक बंद रहे। प्रदेश में 55 अन्य सड़कों पर वाहनों की आवाजाही थम गई है। 25 बिजली ट्रांसफार्मर और 15 पेयजल योजनाएं ठप होने से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बिजली-पानी की समस्या गहरा गई है। धर्मशाला में गुरुवार रात को 111 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई। मैक्लॉडगंज में भूस्खलन से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं।



कांगड़ा, मंडी और शिमला जिले के कई क्षेत्रों में बादल झमाझम बरसे हैं। शनिवार को भी कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। शुक्रवार शाम तक कुल्लू जिले में 34, मंडी में नौ, चंबा में सात, सोलन में तीन, कांगड़ा में दो सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप रही। किन्नौर जिले में 15, चंबा में नौ, मंडी में दो बिजली ट्रांसफार्मर बंद रहे। चंबा में 14 और लाहौल-स्पीति में एक पेयजल योजना बंद रही। प्रदेश में जारी बरसात से मानसून सीजन के दौरान अभी तक 60,370 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।

Himachal Weather update Four NHs remained closed for hours due to landslides, 55 other roads and 25 power tran
भूस्खलन। - फोटो : संवाद

पांवटा साहिब-शिलाई एनएच 707 रात हुए भूस्खलन के चलते छह घंटे बंद रहा। गुरुवार रात 3:00 बजे बंद हुआ एनएच शुक्रवार सुबह 9:00 बजे आवाजाही के लिए बहाल हुआ। एनएच पर हेवणा के समीप रात को पहाड़ी दरकने से एक मशीन समेत कंपनी का कर्मचारी भी मलबे की चपेट में आ गया। घायल ओमप्रकाश को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में दाखिल किया गया है। 

Himachal Weather update Four NHs remained closed for hours due to landslides, 55 other roads and 25 power tran
हाईवे पर गिरे पत्थर। - फोटो : संवाद

 कुल्लू जिले में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 जगह-जगह यातायात के लिए बंद रहा। निगम की बसों के साथ छोटे वाहन भी यहां फंसे रहे। बंजार में पुराने बस अड्डा में पार्क की गई स्कूटी चट्टान गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी जिले में बारिश से मंडी-पठानकोट एनएच करीब दो घंटे बंद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Weather update Four NHs remained closed for hours due to landslides, 55 other roads and 25 power tran
स्कूटी क्षतिग्रस्त। - फोटो : संवाद

सात मील के पास चंडीगढ़-मनाली भी दिनभर बाधित रहा। नाचन क्षेत्र की चैलचौक सब्जी मंडी में बारिश का पानी और मलबा घुस गया। करसोग में भी बारिश से मलबा सेब के बगीचों में घुस गया। चंबा में भारी बारिश से शुक्रवार को भरमौर-पठानकोट हाईवे पर करीब दो घंटे वाहनों की रफ्तार थम गई। 

विज्ञापन
Himachal Weather update Four NHs remained closed for hours due to landslides, 55 other roads and 25 power tran
सड़क पर गिरा पेड़। - फोटो : संवाद

उधर, मैक्लॉडगंज की तिब्बतियन लाइब्रेरी के पास शुक्रवार सुबह करीब 4:00 बजे भूस्खलन होने से दो गाड़ियां क्षतिग्रस्त होने के साथ सड़क पर लगभग सात घंटे यातायात ठप रहा। धर्मशाला-मैक्लाडगंज मार्ग पर कैंट एरिया में पेड़ गिरने से लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात बंद रहा। शाहपुर विधानसभा के रिड़कमार-बोह सड़क संपर्क मार्ग पर भूस्खलन होने से यातायात लगभग 12 घंटे तक बंद रहा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed