प्रदेश के कई क्षेत्रों में शुक्रवार को बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आठ जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। राजधानी शिमला में गुरुवार शाम को हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई है। दिन के समय प्रदेश भर में मौसम साफ रहा।
शिमला में बूंदाबांदी, आठ जनवरी तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान
धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई। सूबे के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप लगातार जारी है। केलांग में वीरवार को अधिकतम तापमान माइनस 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक गिरावट आने के आसार हैं। वीरवार को ऊना में अधिकतम तापमान 21.0, सोलन में 19.3, कांगड़ा-बिलासपुर में 17.0, हमीरपुर में 16.6, भुंतर में 15.8, सुंदरनगर में 15.3, नाहन में 13.9, चंबा में 13.2, शिमला में 11.2, धर्मशाला में 9.8, कल्पा में 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
केलांग - 11.0
कल्पा - 3.8
कुफरी - 2.6
क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
मनाली - 1.4
सुंदरनगर 0.1
सोलन 0.5
शिमला 1.7