फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Pradesh Weather :लाहौल की वादियां बर्फ से लकदक, तस्वीरों में देखें शानदार नजारा

Thu, 10 Dec 2020 06:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/लाहौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला/लाहौल Published by: Krishan Singh Updated Thu, 10 Dec 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
himachal weather news today: fresh snowfall recorded in rohtang and lahaul spiti, See the spectacular view in the pictures
लाहौल घाटी बर्फ से लकदक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल में रोहतांग दर्रा समेत लाहौल घाटी बर्फ से लकदक हो गई है। बर्फ की सफेद चादर ओढ़े वादियों का शानदार नजारा देखने लायक है। रोहतांग दर्रा के साथ अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में ताजा बर्फबारी होने से लाहौल घाटी का संपर्क कट गया है। अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद है। टनल में बर्फबारी के बाद फिसलन का खतरा बढ़ गया है। घाटी में ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। रोहतांग में  डेढ़ फीट तक बर्फबारी दर्ज की गई है।

himachal weather news today: fresh snowfall recorded in rohtang and lahaul spiti, See the spectacular view in the pictures
- फोटो : अमर उजाला

अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में ताजा बर्फबारी से लाहौल घाटी के लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बुधवार रात बारालाचा में 50, कुंजुम दर्रा में 40, टनल के नॉर्थ पोर्टल में 15, कोकसर में 20, जिला मुख्यालय केलांग में 15 और सिस्सू में 10 सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है।

himachal weather news today: fresh snowfall recorded in rohtang and lahaul spiti, See the spectacular view in the pictures
- फोटो : अमर उजाला

उधर, पर्यटकों को अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के दीदार के लिए अभी इंतजार करना होगा। रोहतांग के बाद सैलानियों की पहली पसंद बनी अटल टनल का नॉर्थ पोर्टल पिछले तीन दिनों से बंद है। ऐसे में टनल के दीदार के लिए अभी  सैलानियों को कुछ दिन और रुकना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal weather news today: fresh snowfall recorded in rohtang and lahaul spiti, See the spectacular view in the pictures
- फोटो : अमर उजाला

वहीं, सोलंगनाला में सैलानी स्कीइंग और पैराग्लाइडिंग आदि साहसिक गतिविधियों का खूब आनंद उठा रहे हैं। पिछले चार दिनों से जनजातीय क्षेत्र लाहौल-स्पीति में जारी बर्फबारी से लोग घरों में ही दुबके रहने को मजबूर हैं।

विज्ञापन
himachal weather news today: fresh snowfall recorded in rohtang and lahaul spiti, See the spectacular view in the pictures
केलांग - फोटो : अमर उजाला
लोग ठंड से बचने के लिए अंगीठी और हीटर का सहारा ले रहे हैं। कुंजुम दर्रा होकर ग्रांफू-काजा दर्रा भी बर्फबारी होने से यातायात के लिए अवरुद्ध है। उधर, एसडीएम मनाली रमन घरसंगी ने कहा कि हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्रों और नदी-नालों के पास जाने से बचें। आपातकालीन फोन नंबर 1077 पर भी सूचित करने को कहा है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed