फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, अटल टनल यातायात के लिए बंद

Wed, 09 Dec 2020 05:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/रोहतांग/शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू/रोहतांग/शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Dec 2020 05:30 PM IST
विज्ञापन
Rohtang Himachal Pradesh Snowfall News:  snowfall on High peaks including Rohtang in himachal ,vehicular movement disrupted in atal tunnel
टल टनल रोहतांग - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग, लाहौल समेत ऊंची चोटियों पर फिर बर्फबारी दर्ज की गई हैै। ताजा हिमपात से समूची घाटी एक बार कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गई है। ठंड के कारण स्थानीय लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। ताजा बर्फबारी के बाद अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। टनल के दोनों छोर में बर्फबारी के बाद फिसलन का खतरा बढ़ गया है। पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति मानव वर्मा ने अटल टनल रोहतांग के बंद होने की पुष्टि की है।

Rohtang Himachal Pradesh Snowfall News:  snowfall on High peaks including Rohtang in himachal ,vehicular movement disrupted in atal tunnel
- फोटो : अमर उजाला

अटल टनल होकर वाहनों की आवाजाही नहीं होने से पर्यटक सोलंगनाला से आगे नहीं जा सकेंगे। लाहौल-स्पीति पुलिस ने भी पर्यटकों को टनल की ओर न जाने की हिदायत दी है।  मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रोहतांग दर्रा में 25 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी होने की सूचना है।

Rohtang Himachal Pradesh Snowfall News:  snowfall on High peaks including Rohtang in himachal ,vehicular movement disrupted in atal tunnel
- फोटो : अमर उजाला

जबकि अटल टनल रोहतांग के दोनों छोर में करीब 10-10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। इसके अलावा कुल्लू जिले के सिस्सू में छह, कोकसर में 10 और केलांग में तीन सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 11 और 12 दिसंबर को मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohtang Himachal Pradesh Snowfall News:  snowfall on High peaks including Rohtang in himachal ,vehicular movement disrupted in atal tunnel
- फोटो : अमर उजाला

मैदानी क्षेत्रों में बारिश के साथ तूफान चलने के आसार जताए हैं। प्रदेश में 14 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह धूप खिलने के बाद दोपहर बाद बादल छाए रहे। केलांग में सबसे कम तापमान -1.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि ऊना में सबसे अधिक तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
Rohtang Himachal Pradesh Snowfall News:  snowfall on High peaks including Rohtang in himachal ,vehicular movement disrupted in atal tunnel
- फोटो : अमर उजाला

कहां कितना न्यूनतम पारा
केलांग     -1.4
कल्पा     2.0
मनाली     6.0
कुफरी     7.3 
शिमला     10.4
धर्मशाला 8.2
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed