फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रूह कंपाने वाली श्रीखंड यात्रा शुरू, पैर फिसला तो जिंदा रहने की उम्मीद नहीं

Sun, 16 Jul 2017 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू)
ब्यूरो/अमर उजाला, आनी (कुल्लू) Updated Sun, 16 Jul 2017 12:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal shrikhand mahadev yatra starts

भारत की सबसे कठिन धार्मिक यात्राओं में शुमार श्रीखंड महादेव यात्रा 15 जुलाई से विधिवत रूप से शुरू हुई। यह 28 जुलाई तक चलेगी। 25 जुलाई तक यात्रियों का पंजीकरण होगा। अंतिम जत्था 28 जुलाई को वापस पहुंचेगा। इसके बाद कोई भी यात्री अधिकारिक तौर पर यात्रा पर नहीं जा पाएगा। यात्रा पहले बेसकैंप सिंघगाड़ से शुरू हुई। यहां पहले दिन शनिवार को 535 श्रद्धालुओं का पंजीकरण हुआ। इसमें प्रदेश और देश के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब 18570 फीट ऊंचाई पर स्थित श्रीखंड महादेव तक पहुंचने के लिए करीब 35 किमी पैदल सफर करना पड़ता है।

Himachal shrikhand mahadev yatra starts

श्रद्धालुओं को कई छोटे-बडे़ ग्लेशियरों और संकरे तथा पथरीले रास्तों से गुजरना पड़ता है। ग्लेशियरों से गुजरते हुए अगर आपका पैर फिसल गया तो आप जिंदा लौटकर आएंगे इसकी एक फीसदी भी उम्‍मीद नहीं। हजारों फीट गहरी खाई और ढांकें हैं जिनमें झांकने पर दिन में भी अंधेरा ही दिखता है।फूंक-फूंककर कदम रखना पड़ता है। बीते वर्षों में ऐसे कुछ हादसे हुए हैं जहां लोगों के शव भी बरामद नहीं हो सके। हाल ही में 6 जुलाई को चंडीगढ़ का एक युवक लापता हुआ है जिसका अभी तक कोई सुराग नहीं चल पाया है। कुछ लोग यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रीखंड जाना शुरू हो गए थे।

Himachal shrikhand mahadev yatra starts

श्रीखंड ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू यूनुस ने बताया कि यात्रा के लिए चार बेसकैंप बनाए हैं। सिंघगाड में पहले बेसकैंप में श्रद्धालुओं का पंजीकरण और स्वास्थ्य चेकअप होगा। इसके अलावा थाचडू, भीमडवारी में डॉक्टर, पुलिस कर्मचारी मौजूद रहेंगे। अंतिम बेसकैंप पार्वतीबाग में होगा। यहां रेस्क्यू दल और पुलिस कर्मी श्रद्धालुओं की सुविधा को तैनात रहेंगे। क्षेत्रीय रेस्क्यू टीम को भी शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस बार पंजीकरण फीस बढ़ाकर सौ रुपये की गई है। यात्री पंजीकृत मेडिकल संस्थान से स्वास्थ्य फिटनेस प्रमाणपत्र ला सकते हैं। यदि कोई बिना पंजीकरण के जाता है तो वह ट्रस्ट की सुविधाओं से वंचित रहेगा। एसडीएम आनी पंकज शर्मा ने बताया कि यात्रियों को प्रशासन की तरफ से हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal shrikhand mahadev yatra starts

यात्रा के दौरान क्या करें श्रद्धालु
1 सभी यात्रियों का पंजीकरण जरूरी है।
2 स्वास्थ्य जांच के बाद फिटनेस यात्री ही यात्रा पर जा सकते हैं। चिकित्सा प्रमाण पत्र यात्री सरकारी चिकित्सालय से ला सकते हैं।
3 श्रीखंड यात्रा साथियों के साथ ही करें।
4 चढ़ाई धीरे-धीरे चढ़ें, सांस फूलने पर वहीं रुक जाएं
5 छाता, बरसाती, गर्म कपड़े, टॉर्च और एक डंडा साथ लाएं
6 प्रशासन की ओर से निर्धारित रास्तों का ही प्रयोग करें।
7 किसी भी प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या पर नजदीकी बेसकैंप में संपर्क करें।
8 सफाई का विशेष ध्यान रखें।
9 प्रकृति और दुर्लभ जड़ी-बूटियों के संरक्षण में सहयोग करें।

विज्ञापन
Himachal shrikhand mahadev yatra starts

क्या न करें श्रद्धालु
1 रात को श्रीखंड यात्रा न करें।
2 बिना स्वास्थ्य जांच या बिना स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्रा न करें।
3 साथियों का साथ बिल्कुल न छोडे़ं।
4 जबरदस्ती चढ़ाई चढ़ने का जोखिम न उठाएं, यह घातक हो सकता है।
5 यात्री फिसलने वाला जूता न पहनें।
6 यात्रा के दौरान शॉर्टकट रास्तों का सहारा न लें।
7 नशे का सेवन न करें।
8 खुले में गंदगी न फैलाएं
9 रास्ते में जड़ी-बूटियों से छेड़छाड़ न करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed