फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Budget 2021: प्रदेश में शुरू होंगी ये नई योजनाएं, सीएम ने किया एलान

Sat, 06 Mar 2021 04:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 06 Mar 2021 04:06 PM IST
विज्ञापन
Himachal pradesh budget 2021 new schemes announced by CM jairam thakur
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल का चौथा बजट पेश किया। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को 50,192 करोड़ का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का अपने कार्यकाल का यह चौथा बजट है। बजट में कई नई योजनाओं को शुरू करने की घोषणा की गई। ये योजनाएं छात्रों, महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, बागवानों-किसानों को लाभान्वित करेंगी। हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती नारी सम्बल योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत 65 से 69 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को बिना आय सीमा के 1000 रुपये प्रति माह पेंशन दी जाएगी। इससे प्रदेश की 60 हजार महिलाएं लाभान्वित होंगी। 2021-22 में 40 हजार अतिरिक्त पेंशन लाभार्थी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में जोड़े जाएंगे। 1050 करोड़ रुपये सामाजिक सुरक्षा पेंशन पर खर्च होंगे।

Himachal pradesh budget 2021 new schemes announced by CM jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में शगुन योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग के बीपीएल परिवारों की बेटियों को विवाह के समय 31 हजार रुपये का अनुदान दिया जाएगा। इस योजना पर 50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

Himachal pradesh budget 2021 new schemes announced by CM jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में टॉप 100 छात्रवृति योजना शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत पांचवीं कक्षा के बाद सरकारी स्कूलों के 100 प्रतिभाशाली छात्रों का एससीईआरटी द्वारा चयन किया जाएगा।  चयनित बच्चों को नियमित मूल्यांकन के आधार पर छात्रवृति प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal pradesh budget 2021 new schemes announced by CM jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश में हिम-ईरा रसोई कैंटीन योजना शुरू की जाएगी। स्वयं सहायता समूहों के अजीविका अवसरों में वृद्धि के लिए पायलट आधार पर तकनीकी शिक्षण संस्थानों तथा सरकारी कार्यालयों में यह कैंटीन शुरू की जाएगी।

विज्ञापन
Himachal pradesh budget 2021 new schemes announced by CM jairam thakur
- फोटो : अमर उजाला

बागवानों-किसानों को उच्च घनत्व पौधे उचित दामों पर उपलब्ध करवाने के लिए नई स्वर्ण जयंती समृद्ध बागवान योजना शुरू की जाएगी। कृषि उत्पाद संरक्षण (एंटी हेलनेट) योजना पर 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed