फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: विधानसभा में सीएम जयराम और विपिन परमार समेत 83 ने लगवाया कोरोना टीका

Thu, 04 Mar 2021 07:12 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Mar 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
coronavirus vaccination vidhansabha shimla: 83 got corona vaccine including cm jairam thakur and vipin parmar
सीएम जयराम, विस अध्यक्ष व विधायक राकेश सिंघा ने लगवाया कोरोना टीका। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से दूसरे चरण में कोरोना टीकाकरण का शुभारंभ गुरुवार को विधानसभा सचिवालय परिसर से किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले टीका लगवाया। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और सीपीआईएम के नेता एवं विधायक राकेश सिंघा ने भी कोरोना टीका लगवाया। गौरतलव है कि विधानसभा सचिवालय परिसर में टीकाकरण के लिए सदस्यों, विधानसभा सचिवालय के अधिकारियों व कर्मचारियों जिनकी उम्र 45 से 60 वर्ष के बीच है को आमंत्रित किया गया है।



 

coronavirus vaccination vidhansabha shimla: 83 got corona vaccine including cm jairam thakur and vipin parmar
- फोटो : अमर उजाला

 गुरुवार शाम तक 12 सदस्यों के अतिरिक्त 83 को टीका लगवाया गया। विधानसभा सचिवालय परिसर में टीकाकरण के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का धन्यवाद भी किया।

coronavirus vaccination vidhansabha shimla: 83 got corona vaccine including cm jairam thakur and vipin parmar
- फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हम वायरस के बजाय वैक्सीन को चुने व अपने आप को सुरक्षित करें। विपिन सिंह परमार ने कहा कि टीका लगवाने से अपने आप को सुरक्षित करना जरूरी है व यह एक सरल तथा सहज प्रक्रिया है। टीका लगवाते हुए किसी प्रकार का दर्द नहीं होता है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus vaccination vidhansabha shimla: 83 got corona vaccine including cm jairam thakur and vipin parmar
- फोटो : अमर उजाला

 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कोरोना के चलते प्रदेश आर्थिक संकट से गुजरा लेकिन धन की कमी फिर भी आड़े नहीं आने दी गई। कर्मचारियों, पेंशनरों को समय पर महंगाई भत्ते के साथ वेतन, पेंशन और अन्य लाभ दिए गए। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में दी। 

विज्ञापन
coronavirus vaccination vidhansabha shimla: 83 got corona vaccine including cm jairam thakur and vipin parmar
- फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोई भी सरकार बने, कर्ज के बिना नहीं चल सकती है। अनुमति जितने की थी, उससे कम ऋ ण लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना पूर्ण रूप से खत्म नहीं हुआ है। अभी भी प्रदेश में पॉजिटिव मामले दर्ज हो रहे हैं, जो चिंता का विषय है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed