फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: ट्रैफिक कंट्रोल करने का इनका अंदाज है निराला, चीफ जस्टिस दे चुके हैं शाबाशी

Sat, 31 Mar 2018 10:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू Updated Sat, 31 Mar 2018 10:22 AM IST
विज्ञापन
Himachal police cop harbans on traffic control duty in kullu Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला मुख्यालय के सबसे व्यस्ततम ढालपुर चौक में तैनात ट्रैफिक पुलिस जवान हरबंस के लिए हर वाहन वीआईपी है। वह मुस्कुराते हुए राहगीरों समेत वाहन चालकों से सड़क क्रॉस करवाते हैं। चौक से गुजरते हुए वाहन चालक द्वारा गड़बड़ी पर वह गुस्सा करते हुए हिदायत भी देते हैं।

Himachal police cop harbans on traffic control duty in kullu Himachal Pradesh

चर्चित ट्रैफिक पुलिस जवान हरबंस करीब दो दशकों से ढालपुर चौक में ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हुए हैं। बारिश हो या धूप, ढालपुर चौक में ट्रैफिक व्यवस्थित करने के लिए हरबंस सुबह से शाम तक ईमानदारी से ड्यूटी पर डटे रहते हैं और हर वक्त जिला के सबसे व्यस्ततम चौक में चौकस रहते हुए यातायात को सुचारू रखते हैं।

Himachal police cop harbans on traffic control duty in kullu Himachal Pradesh

एचएचसी हरबंस की कार्यप्रणाली को लेकर स्थानीय लोगों के अलावा पर्यटक भी कायल हैं। ढालपुर पहुंचने पर कई पर्यटक उनके साथ सेल्फी भी ले चुके हैं। सोशल मीडिया में भी ढालपुर चौक में यातायात को व्यवस्थित करने के लिए के लिए हरबंस की कार्यप्रणाली वायरल हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal police cop harbans on traffic control duty in kullu Himachal Pradesh

उनके प्रशंसनीय कार्य को देखते हुए ही हाल में कुल्लू दौरे पर आए कार्यकारी चीफ जस्टिम संजय करोल भी हरबंस की पीठ थपथपा चुके हैं।

विज्ञापन
Himachal police cop harbans on traffic control duty in kullu Himachal Pradesh

वहीं, डीजी पुलिस, एसपी व जिला प्रशासन भी हरबंस की कार्यप्रणाली से खुश होकर उन्हें प्रशस्ति पत्र दे चुके हैं। अपनी 34 साल की नौकरी में करीब 25 साल हरबंस ने ट्रैफिक व्यवस्था ही संभाली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed