अपने संघर्ष से दूसरों के लिए मिसाल बनी प्रदेश की 31 हस्तियों को अमर उजाला हिमाचल आइकॉन्स 2023 समारोह में सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इस मौके पर अमर उजाला हिमाचल आइकॉन्स 2023 कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। सम्मान पाने वालों में शिक्षा, ऑटोमोबाइल, कारोबार, समाज सेवा से जुड़ी हस्तियां शामिल रहीं। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्जवलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने स्मृति चिह्न और प्रमाण पत्र देकर हिमाचल आइकॉन्स को सम्मानित किया। इससे पूर्व, अमर उजाला के स्थानीय संपादक राकेश भट्ट ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत कर उन्हें सम्मानित किया।
अमर उजाला समूह के महाप्रबंधक अमित मिश्रा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अमर उजाला समूह के उपाध्यक्ष (विपणन) मोहित शर्मा, यूनिट प्रमुख धीरज रोमन और लोक संपर्क विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड रहे। मुख्य अतिथि मुकेश अग्निहोत्री ने गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सहज शब्द गोयल को सम्मानित किया। अपने संबोधन में मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि देश की आजादी को 75 साल पूरे हुए हैं और अमर उजाला की यात्रा भी 75 साल की हो गई है। इस लंबे सफर के बाद आज अमर उजाला प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में विश्वसनीयता का दूसरा नाम बन गया है।
2 of 7
अमर उजाला हिमाचल आइकॉन्स 2023 कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश ने कहा कि अमर उजाला का 75 वर्षों का सफर शानदार रहा है। समूह अपने सामाजिक सरोकारों का निर्वहन बखूबी कर रहा है।
3 of 7
हिमाचल आइकॉन्स सम्मान पाने वाली हस्तियां।
- फोटो : अमर उजाला
समारोह में इन हस्तियों को किया गया सम्मानित
समारोह में गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ सहज शब्द गोयल, एमडी गोयल मोटर प्राइवेट लिमिटेड सुकृता गोयल, वाइस चांसलर अरनी यूनिवर्सिटी कांगड़ा विवेक सिंह, मीडिया समन्वयक मीनाक्षी कटोच, प्रोफेसर मेहर शाह, विद्यापीठ शिमला के निदेशक डॉ. रमेश शर्मा और इंजीनियर रविंद्र अवस्थी, चेयरमैन रेंडेजवस इंस्टीट्यूट नालागढ़ सोलन भृगु नड्डा, हेयर बज चंडीगढ़ के संचालक रोहित शर्मा को सम्मानित किया। इसके साथ ही करियर पाथवे संजौली शिमला के फाउंडर डायरेक्टर कुमार रमेश, रिद्धि ग्रुप बद्दी सोलन के चेयरमैन मुकेश जैन, निदेशक उदित जैन व रिजुल जैन, अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन के एमडी सचिन जैन व समयक जैन, इंटरनेशनल एजुकेशनल सोसायटी की चेयरमैन माता पदमावती के अलावा स्मारक मल्टी स्पेशिलिटी अस्पताल हमीरपुर से डॉ. दिव्या मल्होत्रा और डॉ. अभिलाषा व डॉ. एएस ठाकुर को सम्मानित किया।
4 of 7
हिमाचल आइकॉन्स सम्मान पाने वाली हस्तियां।
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, एनजी विद्यामंदिर शिमला की निदेशक नीना गुप्ता, रूट्स कंट्री स्कूल बाघी शिमला के फाउंडर डायरेक्टर सुनील रोहटा, गुरूकुल इंटरनेशनल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अंब ऊना के प्रबंध निदेशक राजेश गौतम व ज्योति गौतम, राधाकृष्ण पब्लिक स्कूल बिलासपुर के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर, प्रेम रैना प्रबंध निदेशक होटल हॉट स्प्रिंग ततापानी मंडी, मेघराज गर्ग व सुदर्शन सिंघला सीएमडी चेस्टर हिल्स कसौली सोलन, मोहिंद्र ठाकुर व संदीप राणा निदेशक बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड, जगजीत भ्रामरा क्षेत्रीय प्रमुख, महेंद्र सोनी रजिस्ट्रार भरत भूषण डीन ऑफ स्टडीज आईसीएफएआई बद्दी सोलन को भी सम्मानित किया है। इसके साथ ही रामगोपाल गोयल चेयरमैन जीएमएच ग्रुप ऑफ कंपनी बद्दी सोलन, विवेक ठाकुर निदेशक स्टैंड फोर्ड वर्ल्ड स्कूल धर्मशाला कांगड़ा, नीरज गुप्ता व ज्योति गुप्ता एमडी मुन्ना मसाले मां जगदंबे इंडस्ट्री, राजेश गुप्ता चेयरमैन व कामनी गुप्ता प्रबंध निदेशक प्रियदर्शिनी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल पट्टी कांगड़ा, प्रकाश कजलेट व जगदीश चंद एमडी रॉयल इंडिया अकादमी पालमपुर कांगड़ा, सुरेश गुप्ता एमडी महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय बद्दी सोलन व सौरभ शर्मा व करण अनुराधा पब्लिक एसईसी स्कूल पालमपुर कांगड़ा को भी सम्मानित किया।
5 of 7
हिमाचल आइकॉन्स सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही तरूण कालिया एमडी बसंत रिजार्ट हमीरपुर, अनुराधा जैन महावीर पब्लिक सेन एसईसी विद्यालय सुंदरनगर मंडी, सुनीता पुरी सामाजिक कार्यकर्ता व कुनाल पुरी उद्यमी मंडी, गौरव मारवा एमडी व दीप्ति प्रधानाचार्य विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूट मंडी, सुखदेव मसीह एमडी क्रिश्चिन नर्सिंग कालेज कुल्लू, पंकज खरवारा एमडी एपीसी अकादमी घुमारवीं बिलासपुर, ओम दत्त व अनूप चंदेल एमडी मिंजर अस्पताल सरोल चंबा को सम्मानित किया।