युवा विज्ञान पुरस्कार योजना के तहत जमा दो के 30 मेधावियों को हिमाचल सरकार पहली बार नकद पुरस्कार देकर नवाजेगी। बच्चों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉप दस बच्चों को पुरस्कृत करने का एलान किया था, लेकिन अंकों की बराबरी के चलते यह संख्या बढ़कर तीस हो गई है। इस महीने के दूसरे हफ्ते में एक बड़े आयोजन के दौरान इन बच्चों को सम्मानित करने की तैयारी की जा रही है।
जमा दो की बोर्ड परीक्षा के इन मेधावियों को नवाजेगी सरकार, मिलेंगे 80-80 हजार रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन