फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal Election: माइनस 6.5 डिग्री तापमान में मतदान, देखिए बर्फ के बीच वोटरों का उत्साह

Sat, 12 Nov 2022 02:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Nov 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
himachal election 2022 voters cast vote in minus temperature in Pangi chamba and lahaul spiti
पांगी के चसक भटोरी मतदान केंद्र में वोअ डालने जाते मतदाता। - फोटो : ANI

हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 68 सीटों के लिए सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। चंबा और लाहौल-स्पीति जिले में मतदाता माइनस डिग्री तापमान में मतदान करने के लिए पहुंचे। बर्फ की चादर से ढके कबायली क्षेत्र पांगी और लाहौल-स्पीति में मतदाताओं का जोश देखने लायक है। पांगी के पुंटो मतदान केंद्र और कूफा मतदान केंद्र में लोग माइनस डिग्री तापमान में वोट डालने पहुंचे। पांगी तहसील के चसक भटोरी मतदान केंद्र में 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। लाहौल स्पीति के केलांग में शुक्रवार रात को माइनस 6.5 डिग्री, किन्नौर जिले के कल्पा में माइनस 1.1 डिग्री और पांगी तहसील के चसक भटोरी में माइनस 5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

himachal election 2022 voters cast vote in minus temperature in Pangi chamba and lahaul spiti
- फोटो : संवाद

प्रदेश में 68 विधानसभा सीटों के लिए बनाए गए 7,881 मतदान केंद्रों में मतदान हो रहा है। 8 दिसंबर को चुनाव नतीजे घोषित होंगे। मतदाता चुनावी मैदान में उतरे भाजपा, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप), माकपा, बसपा और निर्दलीय समेत 412 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

himachal election 2022 voters cast vote in minus temperature in Pangi chamba and lahaul spiti
- फोटो : संवाद

इनमें 388 पुरुष और 24 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। प्रदेश में कुल 55,92,828 मतदाताओं में से 28,54,945 पुरुष, 27,37,845 महिलाएं और 38 थर्ड जेंडर हैं।  मतदान के दौरान 142 बूथ महिलाओं और 37 दिव्यांग कर्मियों के हवाले किए गए हैं। प्रदेश भर में 136 आदर्श मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। 7,881 में से 378 अति संवेदनशील और 903 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal election 2022 voters cast vote in minus temperature in Pangi chamba and lahaul spiti
- फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में वोटरों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। कांग्रेस चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का दिन है। इस बार निश्चित तौर पर कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी क्योंकि लोगों ने कांग्रेस के लिए मतदान किया है।

विज्ञापन
himachal election 2022 voters cast vote in minus temperature in Pangi chamba and lahaul spiti
- फोटो : संवाद

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि सुबह से जिस तरह का माहौल देख रहा हूं, उससे मुझे लगता है कि लोगों में जोश है और यह जोश कुछ बेहतर करने के लिए है। मैं लोगों से बड़ी संख्या में वोट डालने का अनुरोध करता हूं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मणिपुर और गोवा में हमारी सरकार दोबारा बनी है। इस बार हिमाचल प्रदेश और गुजरात में भी ऐसा होने जा रहा है। भाजपा सरकार में सुशासन, विकास और जनकल्याण के कई काम हुए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed