फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Snowfall Himachal: लाहौल-स्पीति और किन्नौर के रिहायशी इलाकों में बर्फबारी, तस्वीरों में देखें शानदार नजारा

Wed, 09 Nov 2022 08:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/रोहतांग Published by: Krishan Singh Updated Wed, 09 Nov 2022 08:47 PM IST
विज्ञापन
Himachal weather update, Snowfall in residential areas of Lahaul-Spiti and Kinnaur, see spectacular view in pi
किन्नौर के छितकुल में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल दी है। लाहौल-स्पीति, कुल्लू, किन्नौर, चंबा, मंडी व और शिमला जिले की ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। राजधानी शिमला में भी बुधवार सुबह से ही मौसम खराब बना रहा। बर्फबारी के चलते तापमान में गिरावट से ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 10 नवंबर को भी बारिश-बर्फबारी की संभावना जताई है।



11 नवंबर से प्रदेश में मौसम साफ रहने के आसार हैं। वहीं मनाली से बर्फबारी देखने की चाह में कोकसर पहुंचे सैलानी बर्फ के फाहों को देखकर झूम उठे। सैलानियों ने यहां पर बर्फ का खूब आनंद लिया। अटल टनल के समीप और धुंधी में भी बर्फबारी हुई है। रोहतांग में करीब आधा फीट बर्फबारी हुई है। इसके चलते पर्यटकों की आवाजाही बंद कर दी गई है। अटल टनल भी पर्यटकों के लिए बंद हो गई है।

Himachal weather update, Snowfall in residential areas of Lahaul-Spiti and Kinnaur, see spectacular view in pi
कोकसर में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

बुधवार को रोहतांग दर्रा सहित जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के रिहायशी इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है। बर्फबारी के बाद घाटी में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। सुबह से ही मनाली व लाहौल में मौसम खराब बना हुआ था। लेकिन पर्यटक अटल टनल रोहतांग होकर पहुंचे। 

Himachal weather update, Snowfall in residential areas of Lahaul-Spiti and Kinnaur, see spectacular view in pi
कोकसर में सैलानियों की मस्ती। - फोटो : संवाद

सुबह 10:00 बजे तक कोकसर काफी अधिक पर्यटक पहुंच गए थे। बर्फबारी का दौर शुरू होने जाने के बाद यहां सैलानियों ने कुछ समय तक मस्ती की। इसके बाद सैलानी मनाली की तरफ लौट गए। बर्फबारी के चलते कई बार सड़कों में वाहनों के स्किड होने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal weather update, Snowfall in residential areas of Lahaul-Spiti and Kinnaur, see spectacular view in pi
कोकसर में बर्फबारी। - फोटो : संवाद

 जब बर्फबारी शुरू हुई तो सुरक्षा के लिहाज से पर्यटक वाहनों को अटल टनल के गुफा होटल से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं घाटी के तोद, चंद्रा और गाहर में बर्फबारी का दौर रहा। कोकसर, सिस्सू, गोंधला, खंगसर, रंगयोग बरयोग, छीका रारिक, दारचा, योचे और अनेक रिहायशी क्षेत्रों में भी बर्फबारी के बाद लोग घरों में दुबक गए हैं।

विज्ञापन
Himachal weather update, Snowfall in residential areas of Lahaul-Spiti and Kinnaur, see spectacular view in pi
अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला

हालांकि, नवंबर के दूसरे सप्ताह में हुई बर्फबारी को देखकर पर्यटन कारोबारी गदगद हैं। ताजा बर्फबारी के बाद देश व विदेश के पर्यटक पहाड़ों पर बिछी सफेद चांदी का दीदार करने के लिए आएंगे। जिसका फायदा मनाली व लाहौल-स्पीति के पर्यटन कारोबारियों को मिलेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed