हिमाचल विधानसभा चुनाव के नतीजे सबके सामने हैं। इस चुनाव में कई बड़े उलटफेर हुए है। एक ओर कांग्रेस के दिग्गत नेता चुनाव हार गए, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार प्रेम कुमार धूमल भी सीट नहीं बचा पाए।
हम आपको बता रहे हैं कि हिमाचल में कहां भगवा रंग लहराया और किन विधानसभा क्षेत्रों में हाथ को साथ मिला। हिमाचल के मतदाताओं ने वर्ष 1990 से चले आ रहे सियासी ट्रेंड को बरकरार रखते हुए कांग्रेस के हाथ से सत्ता की चाबी छीनकर भाजपा को सौंप दी है।
भाजपा ने कुल 68 सीटों की विधानसभा में 44 सीटें जीतकर भारी बहुमत हासिल किया है?लेकिन पार्टी के सीएम पद के प्रत्याशी प्रेम कुमार धूमल खुद 1919 मतों से चुनाव हार गए। हालांकि, भाजपा की इस जीत को मोदी लहर माना जा रहा है।
कांग्रेस 21 सीटों पर ही सिमट गई। मार्क्सवादी कम्यूनिस्ट पार्टी के एक प्रत्याशी और दो निर्दलीयों ने भी जीत हासिल की है। इनमें कांगड़ा जिले के देहरा से होशियार सिंह और मंडी जिले के जोगिंद्रनगर से प्रकाश राणा शामिल हैं।
चुराह, नूरपुर और भरमौर सीटों पर इन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की और इनकों हार का सामना करना पड़ा।
चंबा, डलहौली, फतेहपुर और ज्वाली सीट पर भी कड़ा मुकाबला था। यहां इन उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
जसवां, परागपुर, भटियाल और लाहौल स्पीति सीट पर ये उम्मीदवार जीते। भाजपा ने चंबा की सभी 4 सीटें जीती हैं।
ज्वालामुखी, जयसिंहपुर, धर्मशाला और पालमपुर में इन दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा। जबकि ये जीते।