फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल चुनाव: कांग्रेस की हार के ये रहे 7 बड़े कारण

Tue, 19 Dec 2017 12:51 PM IST
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर
amarujala.com/shimla- presented by: अरविंद ठाकुर Updated Tue, 19 Dec 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
himachal election results 2017 seven reasons of congress defeat

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की हार सत्ता विरोधी ट्रेंड, चुनाव की कमजोर रणनीति जैसे कई कारणों से हुई। कांग्रेस आलाकमान ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्रियों की सक्रियता को देखते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को फ्री हैंड तो दिया, मगर उनके कहने पर टिकट आवंटन नहीं किया।

himachal election results 2017 seven reasons of congress defeat

गुड़िया, होशियार सिंह मामलों सहित कानून-व्यवस्था के कई मुद्दे भी सरकार के खिलाफ गए।

himachal election results 2017 seven reasons of congress defeat

कांग्रेस घोषणापत्र में कई लोक लुभावनी घोषणाएं की गईं, मगर प्रदेश के कर्मचारी और आमजन इसके लोभ में नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal election results 2017 seven reasons of congress defeat

वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में पहली बार सरकार 1983 में बनी। 1985 में उनके नेतृत्व में चुनाव लड़े गए तो वह 1990 तक मुख्यमंत्री रहे। 1990 में भाजपा की सरकार सत्ता में आई। उसके बाद कांग्रेस दोबारा रिपीट नहीं कर पाई। वीरभद्र सिंह को कांग्रेस हाईकमान ने इस बार भी मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कई बार उनके निशाने पर रहे। यानी कांग्रेस में अंदरूनी फूट साफ दिखती रही।

विज्ञापन
himachal election results 2017 seven reasons of congress defeat

टिकटों के आवंटन में वीरभद्र सिंह अपने विरोधियों का कतई हस्तक्षेप नहीं चाह रहे थे। इसके बावजूद सुक्खू सहित राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर जैसे कई नेताओं ने इसमें हस्तक्षेप किया। नतीजे में एक दर्जन से अधिक ऐसे उम्मीदवारों को टिकट दिए गए, जिनका वीरभद्र खुद विरोध करते रहे मगर उनकी अनसुनी हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed