{"_id":"66ab06626fe6b58cde0cdfbf","slug":"himachal-cloudburst-devastation-in-himachal-through-pictures-houses-roads-swept-away-many-missing-2024-08-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें हिमाचल की तबाही: 5 जगह बादल फटे...मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 50 लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें हिमाचल की तबाही: 5 जगह बादल फटे...मकान-पुल और सड़कें बही, परिवार के 7 लोगों समेत 50 लापता
Thu, 01 Aug 2024 12:14 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 01 Aug 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
himachal clouburst
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल प्रदेश में बारिश ने तबाही मचाई हुई है। आनी के निरमंड में दो जगह, कुल्लू के मलाणा, मंडी जिले के थलटूखोड़ व चंबा जिले में बादल फटे हैं। बादल फटने से कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। तीनों जगह पर करीब 50 लोग लापता हो गए हैं। चार शव बरामद हुए हैं। यहां 35 लोग सुरक्षित बचाए गए हैं। बादल फटने की घटना के बाद मंडी के पधर के सभी स्कूल और शिक्षण संस्थान आज बंद कर दिए गए हैं। डीसी ने आदेश जारी किए हैं।
मंडी के थलटूखोड़ में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
मंडी के थलटूखोड़ में आधी रात बादल फटने से तबाही मच गई। यहां मकान ढहने की सूचना है। सड़क कनेक्टिविटी भी ठप हो गई है। मौके के लिए एसडीआरएफ समेत अन्य टीमें रवाना हो गई हैं। थलटूखोड़ पंचायत प्रधान कली राम ने बताया कि तेरंग और राजबन गांव में बादल फटने की घटना हुई है। घटना में कई लोग लापता है। तीन घर बहने की सूचना है।
मंडी के थलटूखोड़ में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी मिली है कि पधर उपमंडल के थलटूखोड़ में बादल फटने की घटना में नौ लोग लापता हैं, एक शव बरामद किया गया है। जबकि 35 सुरक्षित हैं। मंडी जिला प्रशासन ने रेस्क्यू के लिए एयरफोर्स को अलर्ट किया है। मदद की जरूरत होने पर सेवाएं ली जाएंगी। एनडीआरएफ को भी मदद का निवेदन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी के थलटूखोड़ में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
डीसी अपूर्व देवगन और रेस्क्यू टीमें पैदल ही प्रभावित क्षेत्र के लिए जा रही हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन राहत कार्यों में जुटे हैं। सड़कें और रास्ते टूटने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
समेज खड्ड में बादल फटा
- फोटो : अमर उजाला
इसके अलावा, शिमला-कुल्लू सीमा पर बादल फटने से तबाही मची है। कई मकान, स्कूल और अस्पताल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कई लोगों के लापता होने की खबर है। राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया है। मौके के लिए एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू के निरमंड इलाके में बादल फटा है। इससे भारी नुकसान हुआ है। 20 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर है।