{"_id":"6adf44cdbe6070f1ad0a06c0","slug":"two-snakebite-cases-reported-at-the-hospital-on-the-same-day-treatment-is-underway-shimla-news-c-176-1-sln1013-182890-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: एक ही दिन में अस्पताल पहुंचे सर्पदंश के दो मामले, इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: एक ही दिन में अस्पताल पहुंचे सर्पदंश के दो मामले, इलाज जारी
Tue, 27 Oct 2026 01:46 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सोलन के साथ सिरमौर से भी आ रहे मामले, तीन माह में 120 से अधिक मरीज पहुंचे अस्पताल
घास काटने का सीजन शुरू, विभाग ने जारी किया अलर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश में घास काटने का सीजन शुरू होने के साथ ही सांपों के बाहर निकलने से सर्पदंश के मामले बढ़ने लगे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एक ही दिन में सांप के काटने से पीड़ित दो मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें एक कंडाघाट और दूसरा सिरमौर जिले का निवासी बताया जा रहा है। दोनों को मेडिसिन वार्ड में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।
अस्पताल के अनुसार, पिछले तीन महीनों में सर्पदंश के 120 से अधिक मरीज उपचार के लिए पहुंच चुके हैं। इनमें ज्यादातर मरीज सोलन के ग्रामीण क्षेत्रों और सिरमौर जिले के राजगढ़ व आसपास के इलाकों से आए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
घास काटते समय बरतें सावधानी
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि घास काटने के लिए लोग खेतों में जा रहे हैं। इस दौरान जहरीले जीवों के काटने का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों को घने घास में जाने से पहले सावधानी बरतने और पैरों को ढकने वाले मजबूत जूते पहनने की सलाह दी। बच्चों को घास वाले क्षेत्रों से दूर रखने और घर के आसपास भी सतर्क रहने को कहा।
विज्ञापन
उन्होंने अपील की कि सांप के काटने पर तुरंत अस्पताल पहुंचें और घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। अस्पताल में चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरत के अनुसार एंटी-स्नेक वेनम (एएसवी) दिया जाता है।