फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Minister takes a firm stand on the drinking water crisis; directs officials to find solutions.

Shimla News: पेयजल संकट पर मंत्री सख्त, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला Updated Tue, 27 Oct 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Minister takes a firm stand on the drinking water crisis; directs officials to find solutions.
सोलन शहर में लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनते स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. ध
अधिकारियों को दिए दीर्घकालिक स्थायी समाधान के सख्त निर्देश
विज्ञापन

जनसमस्याओं का हो रहा समयबद्ध समाधान, विकास और अधोसंरचना को मिल रही नई गति : डॉ. शांडिल
कथेड़ में आधुनिक अस्पताल, टिक्करी में दिव्यांगजन उत्कृष्टता केंद्र को भी मिलेगी रफ़्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान शहर में पिछले करीब एक सप्ताह से जारी पेयजल संकट का मुद्दा प्रमुखता से उठा। मंत्री ने समस्या पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल और स्थायी समाधान निकालने के निर्देश दिए।
डॉ. शांडिल ने कहा कि जनहित से जुड़े मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से पेयजल संकट की विस्तृत जानकारी लेते हुए लोगों को जल्द राहत देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुन रही है। सोलन जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नियमित रूप से शिकायतों की समीक्षा कर उनका तय समयसीमा में समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य और शिक्षा के बड़े प्रोजेक्ट्स पर जोर
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि सोलन जिले में स्वास्थ्य और शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कथेड़ में करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से बहुउद्देशीय आधुनिक अस्पताल बनाया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सामान्य उपचार के साथ आपातकालीन चिकित्सा सुविधाएं भी मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, कंडाघाट उपमंडल के टिक्करी गांव में 200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से दिव्यांगजन उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण किया जा रहा है। यहां करीब 300 दिव्यांग विद्यार्थियों को एक ही परिसर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विशेष कौशल प्रशिक्षण देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed