फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

HP Assembly byelection Voting: मतदान के लिए युवाओं में दिखा उत्साह, बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं, तस्वीरें

Wed, 10 Jul 2024 04:25 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 10 Jul 2024 04:25 PM IST
विज्ञापन
HP Assembly byelection Voting latest update: Enthusiasm among the youth elderly, women for voting
नालागढ़ के आदर्श मतदान केंद्र खेड़ा में मतदाता। - फोटो : संवाद

हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ विधानसभा सीट के लिए बुधवार को मतदान हुआ। कुल 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। देहरा विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर और भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह के बीच है। यहां कुल पांच उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। हमीरपुर में कांग्रेस से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा और भाजपा से आशीष शर्मा आमने-सामने हैं। यहां तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। नालागढ़ में भाजपा के उम्मीदवार केएल ठाकुर और कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप सिंह बाबा के बीच मुकाबला है।



यहां पूर्व विधायक स्व. हरिनारायण सैणी के भतीजे हरप्रीत सैणी भी चुनाव लड़ रहे हैं और कुल पांच प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। उपचुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है।  मतदाताओं में मतदान के लिए काफी उत्साह देखा गया। मतदान केंद्रों में सुबह से ही लोग मतदान करने के लिए पहुंचे।  मतदान के लिए युवाओं से लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया। बुजुर्गों का हौसला भी कम नहीं था।
HP Assembly byelection Voting latest update: Enthusiasm among the youth elderly, women for voting
पांडवीं में बुजुर्ग महिला ने किया मतदान। - फोटो : संवाद
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के मतदान केंद्र पांडवीं में मतदान के लिए मतदाताओं की लाइन लग गई।  उपचुनाव के लिए लोगों में काफी उत्साह रहा।
HP Assembly byelection Voting latest update: Enthusiasm among the youth elderly, women for voting
81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी डाला वोट। - फोटो : संवाद

भारी बारिश के बावजूद नालागढ़ विधानसभा सीट के उपचुनाव में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने पहुंचे। आदर्श मतदान केंद्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खेड़ा नानोवाल में मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। खेड़ा में 81 वर्षीय मतदाता सुलेमान ने भी अपने मत का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
HP Assembly byelection Voting latest update: Enthusiasm among the youth elderly, women for voting
धारिका ने पहली बार मतदान किया - फोटो : संवाद

नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्रीन पोलिंग स्टेशन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल नालागढ़ में भी मतदाताओं में उत्साह देखा गया। नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए मतदान केंद्र बसियांवाला पर धारिका ने पहली बार मतदान किया।

विज्ञापन
HP Assembly byelection Voting latest update: Enthusiasm among the youth elderly, women for voting
देहरा में भी मतदान के लिए उत्साह। - फोटो : संवाद

देहरा विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदाताओं में जोश दिखा। बनखंडी और दरकाटा मतदान केंद्रों में वोट डालने के लिए लोग सुबह से लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करते रहे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed