{"_id":"6adf3fa14f0e8c9a240bdb44","slug":"hrtc-pensioners-to-hold-a-protest-on-november-3-over-the-demand-for-pending-da-shimla-news-c-176-1-sln1012-182838-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: लंबित डीए की मांग को लेकर एचआरटीसी पेंशनर 3 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: लंबित डीए की मांग को लेकर एचआरटीसी पेंशनर 3 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन
Tue, 27 Oct 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Updated Tue, 27 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
संयुक्त संघर्ष समिति का ऐलान, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। लंबित महंगाई भत्ते (डीए) की मांग को लेकर हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के सेवानिवृत्त कर्मचारी 3 नवंबर को शिमला में प्रदर्शन करेंगे। एचआरटीसी पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में निगम मुख्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा। समिति ने मांगें पूरी होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखने का निर्णय लिया है।
हिमाचल पथ परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच की अर्की इकाई के अध्यक्ष बलवीर सिंह चौधरी ने प्रदेशभर के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पारिवारिक पेंशनधारकों और उनके परिजनों से प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लंबित वित्तीय मांगों का समाधान न होने से पेंशनरों में रोष है। सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें अपने हक के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
चौधरी ने बताया कि 23 अक्तूबर 2026 को पेंशनर संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने निगम के प्रबंध निदेशक से मुलाकात की थी। बैठक में मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन वित्तीय मामलों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने की बात कही गई। इससे पहले भी कई बार निगम प्रबंधन के साथ बैठकें हो चुकी हैं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि लंबित महंगाई भत्ता पेंशनरों की प्रमुख मांग है। उनके अनुसार, प्रदेश के अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ एचआरटीसी के कार्यरत कर्मचारियों को भी तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते का लाभ दिया जा चुका है, जबकि निगम के सेवानिवृत्त कर्मचारी इससे वंचित हैं।
समिति के अनुसार, 3 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कर्मचारी और पारिवारिक पेंशनधारक शामिल होंगे। मांगें पूरी होने तक धरना जारी रखने का निर्णय लिया गया है।