फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में मंत्रियों को बांटे विभाग, नए चेहरों को दी बड़ी जिम्मेदारी

Sat, 30 Dec 2017 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 30 Dec 2017 01:39 PM IST
विज्ञापन
Himachal Cabinet Ministers Portfolio

हिमाचल में मंत्रिमंडल गठन के दो दिन बाद मंत्रियों के विभागों के बंटवारे में फंसा पेच सुलझा लिया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पहले मंत्री रह चुके धुरंधरों के बजाय नए चेहरों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। शुक्रवार को दिल्ली में भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद विभागों का आवंटन कर दिया गया।



मुख्यमंत्री
जयराम ठाकुर - पांचवीं बार बने विधायक 
विभाग : वित्त, गृह, पीडब्ल्यूडी, योजना, कार्मिक, आबकारी 
विधानसभा - जिला मंडी की सिराज सीट
अनुभव - एक बार मंत्री, पहली बार मुख्यमंत्री बने

Himachal Cabinet Ministers Portfolio

पहली बार कैबिनेट मंत्री बने विपिन परमार को स्वास्थ्य, सुरेश भारद्वाज को शिक्षा, गोविंद ठाकुर को वन एवं परिवहन, बिक्रम ठाकुर को उद्योग, वीरेंद्र कंवर को पंचायती राज और राजीव सहजल को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग का जिम्मा सौंपा गया है। मुख्यमंत्री ने वित्त, गृह, पीडब्ल्यूडी, योजना, कार्मिक, आबकारी जैसे कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं।

महेंद्र सिं‌ह - सातवीं बार बने विधायक
विभाग - सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, बागवानी और सैनिक कल्याण।
विधानसभा - जिला मंडी की धर्मपुर सीट
अनुभव - दो बार मंत्री रहे

Himachal Cabinet Ministers Portfolio

वरिष्ठ मंत्रियों में महेंद्र ठाकुर को आईपीएच-बागवानी, किशन कपूर को खाद्य आपू्र्ति एवं उपभोक्ता मामले, अनिल शर्मा को ऊर्जा, सरवीण चौधरी को शहरी विकास विभाग और रामलाल मारकंडा को कृषि विभाग सौंपा है। राजभवन से अनुमोदन के बाद शासन की ओर से मंत्रियों को आवंटित विभागों की अधिसूचना जारी कर दी गई।

किशन कपूर - पांचवीं बार बने विधायक
विभाग - खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले
विधानसभा - जिला कांगड़ा की धर्मशाला सीट
अनुभव - दो बार मंत्री रहे हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal Cabinet Ministers Portfolio

भाजपा सरकार में मंत्रियों के विभागों से कुहासा छंट गया है। सूत्रों के अनुसार मंत्रियों के लिए तय किए विभागों पर कई मंत्रियों ने आपत्ति जताई थी। इसके चलते मामला केंद्रीय नेतृत्व के पास जा पहुंचा। मामूली फेरबदल के बाद मंत्रियों को वही विभाग दिए गए जो पहले से ही तय हुए थे। इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सुबह दिल्ली रवाना हो गए।

सुरेश भारद्वाज - चौथी बार बने विधायक
विभाग - शिक्षा, कानून व संसदीय मामले
विधानसभा - जिला शिमला की शिमला शहर सीट 
अनुभव - पहली बार मंत्री बने

विज्ञापन
Himachal Cabinet Ministers Portfolio

वहां केंद्रीय नेतृत्व से उनकी चर्चा के बाद ज्यादा फेरबदल किए बिना सूची जारी कर दी गई। लोक निर्माण और आबकारी जैसे बड़े विभागों के लिए लॉबिंग काम नहीं आई। पहली बार बने मंत्रियों को अहम विभागों का जिम्मा सौंप कर जयराम सरकार ने भविष्य के लिए भी एक संदेश दे दिया है।

अनिल शर्मा
विभाग - बहुउद्देशीय योजनाएं एवं ऊर्जा और गैर पारंपरिक ऊर्जा
विधानसभा - जिला मंडी की मंडी सदर सीट
अनुभव - तीसरी बार मंत्री बने

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed