फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmaur: Cheetahs to soon roar at Renukaji Mini Zoo; pair arriving from Nagpur.

सिरमौर: रेणुकाजी मिनी जू में जल्द दहाड़ेंगे चीते, नागपुर से आ रहा जोड़ा

Sat, 19 Sep 2026 01:28 PM IST
Krishan Singh योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)।
योगेंद्र अग्रवाल, संवाद न्यूज एजेंसी, ददाहू (सिरमौर)। Published by: Krishan Singh Updated Sat, 19 Sep 2026 01:28 PM IST
सार

रेणुकाजी पहुंचने के बाद दोनों टाइगरों को तुरंत आउटडोर इंक्लोजर में नहीं छोड़ा जाएगा। करीब 10 दिन तक उन्हें इनडोर वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। 

विज्ञापन
Sirmaur: Cheetahs to soon roar at Renukaji Mini Zoo; pair arriving from Nagpur.
चीता(सांकेतिक)। - फोटो : Freepik

विस्तार

करीब एक दशक बाद रेणुकाजी मिनी जू में जल्द ही चीतों की दहाड़ सुनाई देगी। शुक्रवार शाम नागपुर से चीतों का जोड़ा रेणुकाजी के लिए रवाना हो गया। करीब दो दिन के सफर के बाद दोनों के 20 सितंबर की रात या 21 सितंबर की सुबह रेणुकाजी पहुंचने की उम्मीद है। टाइगरों के साथ वन्य प्राणी विभाग की टीम भी रवाना हुई है। सफर के दौरान उनके भोजन, विश्राम और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। रेणुकाजी पहुंचने के बाद दोनों टाइगरों को तुरंत आउटडोर इंक्लोजर में नहीं छोड़ा जाएगा। करीब 10 दिन तक उन्हें इनडोर वार्ड में चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा। नए वातावरण के अनुकूल होने के बाद दोनों को आउटडोर इंक्लोजर में शिफ्ट किया जाएगा। दो अक्तूबर से पर्यटक पहली बार रेणुकाजी में टाइगरों का दीदार कर सकेंगे। दशहरे के दौरान यहां आने वाले पर्यटकों के लिए टाइगर नया आकर्षण बनेंगे।

विज्ञापन


हिमाचल में पर्यटकों के आकर्षण के लिए किसी मिनी जू में रखा जाने वाला यह टाइगर का पहला जोड़ा होगा। इनके स्वागत के लिए वन्य प्राणी विभाग ने 1.67 करोड़ से आधुनिक इंक्लोजर तैयार किया है। इसके अलावा 32 लाख रुपये की लागत से वन्य प्राणी अस्पताल भी बनाया गया है। टाइगरों के पहुंचने से रेणुकाजी मिनी जू में करीब एक दशक से चली आ रही कमी दूर होने की उम्मीद है। लंबे समय से टाइगरों का इंतजार कर रहे पर्यटकों को अब इन्हें करीब से देखने का मौका मिलेगा। वन्य प्राणी मंडल शिमला के डीएफओ डॉ. शाहनवाज अहमद भट्ट ने बताया कि टाइगरों का जोड़ा नागपुर से रवाना हो चुका है। सुरक्षित सफर के लिए रास्ते में भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। रेणुकाजी पहुंचने के बाद दोनों को करीब 10 दिन तक चिकित्सकों की निगरानी में रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed