{"_id":"5bdee7b3bdec22697c0a8fcb","slug":"himachal-cabinet-meeting-decisions-on-5th-nov-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, इन फैसलों पर लग सकती है मुहर
Mon, 05 Nov 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 05 Nov 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को बुलाई गई बैठक में कई अहम फैसले हो सकते हैं। इनमें राज्य में उद्योगों और वाणिज्यिक संस्थानों के लिए भूमि लीज पर देने के नियमों में संशोधन पर फैसला संभव है। बाहर से उद्योगों को आमंत्रित करने के लिए इन नियमों को सरल करना जरूरी माना जा रहा है।
2 of 5
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने पहले बजट भाषण में भी इसकी घोषणा की थी। इन लीज रूल्स को सरल करने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में छह माह पहले एक कमेटी बनी थी। इसकी सिफारिश पर मंत्रिमंडल उद्योगपतियों को राहत देने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक सोमवार को दोपहर के बाद बुलाई गई है।
3 of 5
इसमें राज्य में लीज रूल्स में सरलीकरण किया जा रहा है। बताते हैं कि अन्य राज्यों में उद्योग लगाने के लिए सरकार काफी नरमी रखती है जबकि हिमाचल में उद्योग लगाने के लिए काफी जटिल प्रक्रिया अपनाई जाती है। इसे सरल करने के लिए सरकार लीज रूल्स में नरमी अख्तियार करने वाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वर्तमान समय में हिमाचल में उद्योग स्थापित करने के लिए करीब एक दर्जन से अधिक विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने अनिवार्य होते हैं। मगर ये अनापत्ति पत्र बार-बार लिए जा रहे हैं। इन्हें एक बार ही लेने के लिए संशोधन किया जा रहा है। कुछ विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेने की शर्त को हटाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिक्षा परिषद के गठन पर भी निर्णय हो सकता है, वहीं विभिन्न विभागों में रिक्तियों पर भी राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में फैसला संभव है। कई संस्थानों को अपग्रेड करने पर भी निर्णय हो सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।