फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिछ गई चुनावी शतरंज की बिसात, जानिए किन-किन के बीच होगा शह और मात का खेल

Fri, 27 Oct 2017 01:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 27 Oct 2017 01:19 PM IST
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 competition among bjp and congress candidates

हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही प्रदेश में चुनावी शतरंज की बिसात बिछ गई है। अब प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों में 338 प्रत्याशियों के बीच शह और मात का खेल होगा। वीरवार को नामांकन वापसी के आखिरी दिन 44 प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान छोड़ दिया। भाजपा-कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा सीपीआईएम, बसपा, सपा, स्वाभिमान पार्टी, सीपीआई, राष्ट्रीय आजाद मंच, आल इंडिया मानवाधिकार राजनीतिक दल, लोक गठबंधन पार्टी, नव भारत एकता दल, भारतीय हिमाचल जन विकास पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी सहित कई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। छह विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा के बागी और सात विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के बागी प्रत्याशी बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इन बागियों के निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने से भाजपा और कांग्रेस को भितरघात का सामना करना पड़ेगा। कई विधानसभा क्षेत्रों में यह बागी भाजपा और कांग्रेस का समीकरण बिगाड़ने का माद्दा भी रखते हैं।

himachal assembly election 2017 competition among bjp and congress candidates

जिला चंबा
1. चुराह

भाजपा प्रत्याशी : हंसराज
कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेंद्र भारद्वाज
समीकरण : भाजपा के वर्तमान विधायक को कांग्रेस के पूर्व विधायक कड़ी टक्कर दे रहे हैं। यहां से एक समाजवादी पार्टी और एक आजाद प्रत्याशी भी अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

2. भरमौर
भाजपा प्रत्याशी : जियालाल कपूर
कांग्रेस प्रत्याशी : ठाकुर सिंह भरमौरी
समीकरण : कांग्रेस सरकार के मंत्री के खिलाफ भाजपा के अलावा चार आजाद उम्मीदवार टक्कर दे रहे हैं। छह प्रत्याशी मैदान में होने से मतों के ध्रुवीकरण होने का बड़े दलों को खतरा है।

3. चंबा
भाजपा प्रत्याशी : पवन नैय्यर
कांग्रेस प्रत्याशी : नीरज नैय्यर
समीकरण : भाजपा ने कांग्रेस छोड़ कर आए नेता को टिकट देकर मैदान में उतारा है। कांग्रेस नए चेहरे पर दांव खेल रही है। 

4. डलहौजी
भाजपा प्रत्याशी : डीएस ठाकुर
कांग्रेस प्रत्याशी : आशा कुमारी
समीकरण : कांग्रेस विधायक के खिलाफ भाजपा के जिलाध्यक्ष चुनाव मैदान में हैं। माकपा और राष्ट्रीय आजाद मंच के प्रत्याशी भी यहां से चुनाव लड़ते हुए भाजपा-कांग्रेस को चुनौती दे रहे हैं।

5. भटियात
भाजपा प्रत्याशी : विक्रम सिंह जरियाल
कांग्रेस प्रत्याशी : कुलदीप सिंह पठानिया
समीकरण : वर्तमान भाजपा विधायक को कांग्रेस के पूर्व विधायक के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा गया है। आल इंडिया मानवाधिकार राजनैतिक दल और दो आजाद प्रत्याशी भी चुनाव लड़ रहे हैं।

himachal assembly election 2017 competition among bjp and congress candidates

जिला कांगड़ा
6. नूरपुर

भाजपा प्रत्याशी : राकेश पठानिया
कांग्रेस प्रत्याशी : अजय महाजन
समीकरण : कांग्रेस के सिटिंग विधायक अजय के खिलाफ भाजपा ने उनके खिलाफ पिछली बार निर्दलीय उतरे राकेश को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा को इस सीट पर बगावत संभालनी पड़ी। अब यहां दोनों में आमने सामने की टक्कर है, लेकिन बसपा का प्रत्याशी भी मैदान में है।

7. इंदौरा
भाजपा प्रत्याशी : रीता धीमान
कांग्रेस प्रत्याशी : कमल किशोर
समीकरण : यहां मुकाबला इस बार रोचक रहेगा। निर्दलीय सिटिंग विधायक मनोहर धीमान के चुनावी रेस से बाहर होने के बाद यहां वर्ष 2012 में फर्स्ट रनर-अप कांग्रेस की टक्कर सेकेंड रनर-अप भाजपा से है। चार निर्दलीय और बसपा प्रत्याशी भी हैं।

8. फतेहपुर
भाजपा प्रत्याशी : कृपाल परमार
कांग्रेस प्रत्याशी : सुजान सिंह पठानिया
समीकरण : भाजपा के दो बागी यहां से चुनाव मैदान में हैं। बागी होने के चलते भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला रोचक हो गया है। बसपा और पांच निर्दलीय भी मुकाबले में हैं।

9. ज्वाली
भाजपा प्रत्याशी : अर्जुन ठाकुर
कांग्रेस प्रत्याशी : चंद्रकुमार
समीकरण : कांग्रेस विधायक ने यहां अपने पिता के लिए इस बार सीट छोड़ी है। भाजपा की ओर से कांग्रेस को कड़ी टक्कर दी जा रही है। यहां से एक आजाद, बसपा और नव भारत एकता दल का प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

10. देहरा
भाजपा प्रत्याशी : रविंद्र सिंह रवि
कांग्रेस प्रत्याशी : विप्लव ठाकुर
समीकरण : रवि की जीत का सिलसिला तोड़ने का जिम्मा कांग्रेस ने राज्य सभा सांसद विप्लव को सौंपा है। यहां दोनों दिग्गजों का अनुभव सियासी समर में दिखेगा। दो निर्दलीय सहित अन्य दलों के दो उम्मीदवार भी मैदान में है।

11. जसवां परागपुर
भाजपा प्रत्याशी : विक्रम सिंह
कांग्रेस प्रत्याशी : सुरेंद्र मनकोटिया
समीकरण : भाजपा के सिटिंग विधायक के खिलाफ कांग्रेस ने पूर्व प्रत्याशी को खारिज कर नया चेहरा उतारा है। इस सीट पर नौ निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशी भी रेस में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
himachal assembly election 2017 competition among bjp and congress candidates

12. ज्वालामुखी
भाजपा प्रत्याशी : रमेश धवाला
कांग्रेस प्रत्याशी : संजय रत्न
समीकरण : यहां एक बार दोबारा धवाला और रत्न के बीच टक्कर है। इस सीट पर दो निर्दलीय भी हैं, लेकिन मुकाबला दो प्रमुख दलों के बीच ही होता दिख रहा है।

13. जयसिंहपुर
भाजपा प्रत्याशी : रविंद्र धीमान
कांग्रेस प्रत्याशी : यादवेंद्र गोमा
समीकरण : आरक्षित सीट पर कांग्रेस के युवा विधायक के खिलाफ भाजपा ने नया चेहरा दिया है। गोमा के रिश्तेदारों को भाजपा ने पार्टी में जोड़ लिया है, लेकिन यहां टक्कर कांटे की रहेगी। दोनों के अलावा तीन और प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

14. सुलह
भाजपा प्रत्याशी : विपिन सिंह परमार
कांग्रेस प्रत्याशी : जगजीवन पाल
समीकरण : यहां मुकाबला एक बार फिर दोनों प्रमुख दलों के पुराने चेहरों के बीच है। परमार और पाल के बीच होने वाली टक्कर में पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं।

15. नगरोटा
भाजपा प्रत्याशी : अरुण कुमार कूका
कांग्रेस प्रत्याशी : जीएस बाली
समीकरण : कांग्रेस की इस सीट पर लंबे समय से पकड़ है। बाली की मजबूत पकड़ को चुनौती देने के लिए भाजपा ने यहां अपना प्रत्याशी बदला है। भाजपा नया चेहरा उतार कर मुकाबले को रोचक बना रही है। तीन और प्रत्याशी भी मैदान में हैं।

16. कांगड़ा
भाजपा प्रत्याशी : संजय चौधरी
कांग्रेस प्रत्याशी : पवन काजल
समीकरण : कांगड़ा ने बगावत की परवाह किए बिना यहां निर्दलीय सिटिंग विधायक पवन को मौका दिया, जबकि भाजपा ने भी नया चेहरा दिया है। सीट पर निर्दलीय अकसर उलटफेर करते हैं, ऐसे में इस सीट पर दो निर्दलीय पर भी नजर रहेगी।

विज्ञापन
himachal assembly election 2017 competition among bjp and congress candidates

17. शाहपुर
भाजपा प्रत्याशी : सरवीण चौधरी
कांग्रेस प्रत्याशी : केवल सिंह पठानिया
समीकरण : कांग्रेस में बगावत के चलते यह सीट लंबे समय से भाजपा के कब्जे में है। इस बार भी बतौर निर्दलीय मेजर मनकोटिया के उतरने से मुकाबला त्रिकोणीय बन गया है। दो और निर्दलीय भी मैदान में हैं।

18. धर्मशाला
भाजपा प्रत्याशी : किशन कपूर
कांग्रेस प्रत्याशी : सुधीर शर्मा
समीकरण : भाजपा और कांग्रेस के दो कद्दावर नेताओं के बीच मुकाबला है। यहां सबसे अधिक प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। अधिक प्रत्याशी होने से दोनों बड़े दलों को नुकसान की संभावना है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed