फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: 3 फीट तक बर्फबारी, 6 माह के लिए दुनिया से कटे देवभूमि के ये इलाके

Sun, 19 Nov 2017 01:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 19 Nov 2017 01:31 PM IST
विज्ञापन
Himachal 3 feet snowfall in rohtang road closed for six months

देवभूमि में बर्फबारी लगातार जारी है। रोहतांग दर्रा में तीन फीट तक बर्फबारी हुई है। छह माह ‌के लिए ये इलाके दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं। हिमाचल की ऊंची चोटियों के अलावा रिहायशी इलाकों में भी हिमपात व बारिश का दौर जारी है। सुबह से ही प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां फाहे गिरे, वहीं निचले इलाकों में बारिश दर्ज की गई।

Himachal 3 feet snowfall in rohtang road closed for six months

दो दिन से लगातार हो रही बारिश व हिमपात से प्रदेशभर में जबरदस्त ठंड महसूस की जा रही है। हालांकि दोपहर बाद प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ हो गया। मौसम विभाग ने रविवार से प्रदेश में एक बार फिर मौसम साफ रहने का अनुमान जताया है। हालांकि न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है।

Himachal 3 feet snowfall in rohtang road closed for six months

शुक्रवार से शुरू हुई बारिश व हिमपात शनिवार दोपहर तक जारी रहा। हालांकि शाम तक ज्यादातर इलाकों में मौसम खुल गया। मौसम विभाग के अनुसार 24 नवंबर तक मौसम साफ रहेगा। शनिवार को राजधानी शिमला में शनिवार सुबह रुक रुक कर हल्की बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Himachal 3 feet snowfall in rohtang road closed for six months

कुफरी, नारकंडा सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में कुछ देर के लिए बर्फ के फाहे भी गिरे। जनजातीय क्षेत्र लाहौल घाटी में भारी बर्फबारी के कारण वाहनों की आवाजाही बंद हो गई है। छह माह ‌के लिए किन्‍नौर और लाहौल दुनिया से पूरी तरह कट गए हैं।

विज्ञापन
Himachal 3 feet snowfall in rohtang road closed for six months

साथ ही लगातार हो रही बर्फबारी के कारण घाटी के कई इलाकों में बिजली और टेलीफोन सेवा बाधित है। रोहतांग दर्रा बंद हो जाने से कई बाहरी मजदूर घाटी में फंस गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed