फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: ‘द रिट्रीट’ छराबड़ा में राष्ट्रपति के साथ ‘हाई टी’

Sun, 05 Jun 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 05 Jun 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
High Tea party with president pranab mukherjee in rashtrapati bhavan The Retreat
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल सरकार की ओर से भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के साथ शिमला के छराबड़ा स्थित राष्ट्रपति आवास ‘द रिट्रीट’ में ‘हाई टी’ का आयोजन किया गया। इसमें राज्यपाल आचार्य देवव्रत, मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह समेत सरकार के कई मंत्री, विधायकों और अन्य नेताओं ने भाग लिया।

High Tea party with president pranab mukherjee in rashtrapati bhavan The Retreat
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

लेडी गवर्नर दर्शना देवी भी उपस्थित रहीं। हालांकि, कार्यक्रम में भाजपा विधायक शामिल नहीं हो पाए। वे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की रैली की तैयारियों में व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हुए।

High Tea party with president pranab mukherjee in rashtrapati bhavan The Retreat
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

‘हाई टी’ में मुख्यमंत्री के मंत्रिमंडलीय सहयोगी विद्या स्टोक्स, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, आयुर्वेद मंत्री कर्ण सिंह समेत कई मंत्री, मुख्य संसदीय सचिव, विधायक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, विभिन्न बोर्डों, निगमों के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, नगर निगम शिमला के महापौर, उपमहापौर, सरकार के वरिष्ठ अधिकारी, वरिष्ठ सेना अधिकारी और शहर के अन्य गणमान्य लोगों ने भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
High Tea party with president pranab mukherjee in rashtrapati bhavan The Retreat
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भी कहा कि भाजपा के सभी नेता सोलन और पालमपुर में हुई रैलियों में शामिल थे या फिर तैयारियों में जुटे थे। ऐसे में भाजपा विधायक इसमें शामिल नहीं हो पाए। इसके लिए उन्हें खेद हैं। उन्हें निमंत्रण था, मगर ऐसा जानबूझकर नहीं किया गया।

विज्ञापन
High Tea party with president pranab mukherjee in rashtrapati bhavan The Retreat
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सोमवार को वापस नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे। वे पांच दिन के शिमला के ग्रीष्मकालीन प्रवास के बाद नई दिल्ली लौटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed