फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HP Big News: relief for govt employees from the Supreme Court; himachal weather,500 crore for water scheme

HP Big News: सरकारी कर्मियों को सुप्रीम राहत, चार दिन बारिश-बर्फबारी, जल योजनाओं पर खर्च होंगे 500 करोड़

Fri, 30 Oct 2026 05:16 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को कई महत्वपूर्ण खबरें सामने आईं। अनुबंध कर्मचारियों के सेवा लाभ को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में राज्य सरकार को झटका लगा। वहीं राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में चार दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। जल योजनाओं पर 500 करोड़ खर्च होंगे। पढ़ें, प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को।

विज्ञापन
HP Big News: relief for govt employees from the Supreme Court; himachal weather,500 crore for water scheme
हिमाचल प्रदेश बड़ी खबरें। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के सेवा लाभ को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में राज्य सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम 2024 से जुड़े मामले में सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। वहीं हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार वर्तमान कार्यकाल में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 500 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आइए जानते हैं प्रदेश की दिनभर की प्रमुख खबरों को विस्तार से।

विज्ञापन
Trending Videos

हिमाचल के सरकारी कर्मचारियों के लिए सुप्रीम राहत
हिमाचल प्रदेश में अनुबंध कर्मचारियों के सेवा लाभ को लेकर चल रही कानूनी लड़ाई में राज्य सरकार को झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा शर्तें अधिनियम 2024 से जुड़े मामले में सरकार की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। इससे करीब डेढ़ लाख कर्मचारियों के वित्तीय लाभ और वरिष्ठता से जुड़ी मांगों को लेकर उम्मीदें बढ़ गई हैं। यह विवाद उन कर्मचारियों से जुड़ा है, जिन्होंने नियमित नियुक्ति से पहले कई वर्षों तक अनुबंध आधार पर सरकारी विभागों में सेवाएं दी हैं। कर्मचारियों की मांग रही है कि अनुबंध पर की गई सेवा को भी उनकी नियुक्ति की मूल तारीख से सेवा लाभ और वरिष्ठता की गणना में शामिल किया जाए। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन ऊंचे इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अगले चार दिनों तक हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 30 अक्तूबर से 2 नवंबर तक प्रदेश के ऊंचाई वाले अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। वहीं, मैदानी और निचले पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2027 के एडमिट कार्ड जारी
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठी में दाखिले का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2027 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विद्यार्थी अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर परीक्षा केंद्र और अन्य जरूरी निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हरोली में जल शक्ति विभाग की योजनाओं पर 500 करोड़ खर्च करने का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए सरकार वर्तमान कार्यकाल में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 500 करोड़ रुपये खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें से करीब 350 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं। पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने  को बेहतर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में शुक्रवार को उन्होंने 36 करोड़ रुपये की विभिन्न पेयजल और सिंचाई योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास  के साथ टाहलीवाल सीवरेज योजना का शिलान्यास किया। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

संगड़ाह स्कूल बनेगा सीबीएसई संस्थान, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की घोषणा
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के नौहराधार में छह बिस्तरों की क्षमता वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये से बने इस भवन से 20 पंचायतों के करीब 50 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संगड़ाह को सीबीएसई स्कूल बनाने की घोषणा की। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

हमीरपुर ड्रोन ग्रांट मामले में प्राचार्य की शिकायत पर एफआईआर
छात्र सर्वेश शर्मा के 3.5 करोड़ रुपये की ड्रोन ग्रांट के दावे की सच्चाई जानने के लिए राजकीय बहुतकनीकी संस्थान बड़ू के प्राचार्य चंद्रशेखर ने खुद मामले की पड़ताल शुरू करवाई। संस्थान को सेना की ओर से फोन आने के बाद इस प्रोजेक्ट से जुड़े दस्तावेजों की जांच की गई। बाद में रक्षा क्षेत्र की संस्था डिफेंस इनोवेशन ऑर्गेनाइजेशन  ने ग्रांट मंजूर होने से इनकार कर दिया। इसके बाद प्राचार्य की शिकायत पर सदर थाना हमीरपुर में एफआईआर दर्ज की गई। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

करवाचौथ के बाद ऐतिहासिक रिज मैदान पर गंदगी, जगह-जगह प्लेटें, छलनियां, करवे और दीयों के ढेर
करवाचौथ के बाद शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान का नजारा बदला हुआ दिखाई दिया। रिज पर जगह-जगह इस्तेमाल की गई प्लेटें, छलनियां, करवे और दीयों के ढेर नजर आए। उत्सव के बाद सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई और नागरिक जिम्मेदारी को लेकर यह दृश्य सवाल खड़े करता है। यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed