फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शिमला समेत समूचे हिमाचल में भारी बर्फबारी, 500 सैलानी फंसे

Sat, 07 Jan 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 07 Jan 2017 07:32 PM IST
विज्ञापन
Heavy Snowfall in Himachal, Snowfall at Shimla.
- फोटो : अमर उजाला

शिमला समेत समूचे हिमाचल में शुक्रवार देर रात तक भारी बर्फबारी का सिलसिला जारी है। किन्‍नौर, लाहौल स्पीति के उपरी इलाके बर्फबारी के चलते दुनिया से कट गए हैं। यहां की पहाड़ियों पर सुबह से ही भारी हिमपात हो रहा है। सोलंगनाला में 100 से ज्यादा वाहन फंस गए हैं। सूचना है कि इनमें 500 से ज्यादा सैलानी फंसे हुए हैं।

Heavy Snowfall in Himachal, Snowfall at Shimla.

प्रशासन ने बर्फबारी के बीच ही बचाव कार्य शुरू कर दिया है। यहां अभी भी भारी बर्फबारी हो रही है। ऐसे में अब इन गाड़ियों को निकालना मुश्किल ही लग रहा है। सैलानियों को यहां से निकालने की कोशिश जारी है। अभी तक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग में 4 फीट, गुलाबा में 3 फीट, कोठी और सोलंगनाला में 2 फुट, जलोड़ी दर्रा में 1 फीट बर्फबारी हो चुकी है। मनाली शहर और शिमला में भी बर्फबारी जारी है।

Heavy Snowfall in Himachal, Snowfall at Shimla.

धर्मशाला में धौलाधार की चोटियां भी सफेद हो गई हैं। खराब मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने कुल्लू, लाहौल और चंबा के ऊपरी क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। शुक्रवार को दर्जनों रूटों पर सरकारी बसें नहीं भेजीं। प्रदेश के जनजातीय इलाकों में लोग घरों में ही कैद हो गए हैं। पारा शून्य से नीचे चला गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Snowfall in Himachal, Snowfall at Shimla.

भारी बर्फबारी के के चलते रोहतांग दर्रा यातायात के लिए बंद हो गया है। यहां देर रात से ही बर्फबारी हो रही है। चंबा-जोत, होली-न्याग्रां और चंबा-डलहौजी वाया खजियार समेत जिले के एक दर्जन रूट बर्फबारी के कारण बंद हो गए हैं। कुल्लू में लोनिवि और एनएच कर्मचारियों की छुट्टियां मार्च तक रद्द कर दी गई हैं।

विज्ञापन
Heavy Snowfall in Himachal, Snowfall at Shimla.

हाइवे 305 स्थित जलोड़ी दर्रा होकर भी निगम की बस सेवा बंद रही, सोझा से बसें वापिस लौट आई। मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी एसडीएम को अलर्ट कर स्थिति पर नजर रखने को कहा है। लोगों को संवेदनशील इलाकों में पैदल आवाजाही न करने की हिदायत दी है। जिला में दर्जनभर रूटों पर शाम की बसों को नहीं भेजा गया।     

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed