फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फवारी से जीवन अस्त-व्यस्त, हिमस्खलन का खतरा, अलर्ट जारी

Tue, 14 Mar 2017 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा),कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा),कुल्लू Updated Tue, 14 Mar 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
heavy snowfall in chamba and manali

हिमाचल में पहाड़ों पर एक से दो फुट तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। आधी आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला चंबा के चुवाड़ी-जोत-चंबा मार्ग को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग जुट गया है। मार्ग पर पड़ी बर्फ को हटाया जा रहा है। मार्ग के करीब पांच किलोमीटर हिस्से पर दो से ढाई फुट तक बर्फ जमी है। इसकी वजह से वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। जोत मार्ग के बंद होने की वजह से वाहन चालकों को वाया बनीखेत-चंबा जाना पड़ रहा है। इस मार्ग से लोगों को 30 से 40 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है। वाया जोत चंबा को जोड़ने वाला सबसे छोटा मार्ग है। आमतौर पर इस मार्ग पर वाहनों की भारी आवाजाही रहती है। नूरपुर से वाया जोत चंबा की दूरी करीब 78 किलोमीटर है जबकि यही दूरी वाया बनीखेत करीब 120 किलोमीटर तक रहती है।

heavy snowfall in chamba and manali

इसके अलावा यह मार्ग पर्यटकों के आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है। खजियार, डलहौजी और जोत घूमने आने वाले पर्यटक गर्मियों में इसी मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी की वजह से यह मार्ग बंद हो गया है। अब लोक निर्माण विभाग चुवाड़ी ने इस मार्ग को बहाल करने का काम शुरू कर दिया है और आगामी एक या दो दिन में मार्ग बहाल कर दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता चुवाड़ी दीपक महाजन ने बताया कि एक या दो दिन में मार्ग पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। मार्ग के कुछ हिस्से पर बर्फ गिरी है। इसे हटाने के लिए कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

heavy snowfall in chamba and manali

कुल्लू घाटी में फिर भारी हिमपात हुआ है। कुल्लू की पहाड़ियों पर एक से दो फुट तक ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। वहीं, ताजा बर्फबारी से जिला कुल्लू की आधी आबादी का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जिला में करीब एक दर्जन बस रूटों पर भी इसका असर पड़ा है। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में मार्च महीने में करीब डेढ़ दशक बाद दूसरी बार बर्फबारी हुई है। जिला के बाह्य सराज, तीन कोठी, तीर्थन वैली, सैंज घाटी, मणिकर्ण घाटी, लगवैली, खराहल घाटी और ऊझी घाटी के सबसे अधिक गांव बर्फबारी  की जद में आए हैं। तस्वीर में बर्फवारी के बाद किन्‍नौर की सांगला वैली का नजारा।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy snowfall in chamba and manali

बर्फबारी से बागवानों और पर्यटन कारोबारियों के चेहरों पर रौनक छा गई है। मनाली घूमने आए सैलानी भी ताजा बर्फबारी के दीदार कर गदगद हो उठे। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रा में 60 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है। जबकि, सोलंगनाला में 20 सेंटीमीटर, मनाली में दस सेंटीमीटर, कोकसर में 30 सेंटीमीटर, जलोड़ी दर्रा में 40 सेंटीमीटर बर्फबारी होने की सूचना है।

विज्ञापन
heavy snowfall in chamba and manali

वहीं, हाईवे-305 के बहाली को भी झटका लगा है। हाईवे अथॉरिटी को घियागी और खनाग से बर्फ हटाने का अभियान शुरू करना होगा। बर्फबारी से जिला कुल्लू के आनी, निरमंड, बंजार, कुल्लू, सैंज और मनाली क्षेत्र में करीब एक दर्जन बस रूटों पर असर पड़ा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed