फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल प्रदेश: बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त, भूस्खलन से कई सड़कें बंद

Sat, 01 Aug 2020 01:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 01 Aug 2020 01:15 PM IST
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh roads blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। सिरमौर जिले में सतोन के समीप भूस्खलन होने से पांवटा-शिलाई नेशनल हाईवे बंद हो गया है। कांगड़ा में सुबह से बारिश जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने शनिवार को भी प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में येलो अलर्ट जारी किया है। 

heavy rain in himachal pradesh roads blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

चार अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। छह अगस्त तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया गया है। ऊना सचिवालय बारिश से फिर जलमग्न हो गया है। एएसपी कार्यालय, डीसी कॉलोनी के सरकारी आवासों में पानी जमा हो गया है।

heavy rain in himachal pradesh roads blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

पानी की सही निकासी न होने से बारसात ने लोगों की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश से बिलासपुर जिले के स्वारघाट में बनेड़-जकातखाना सड़क मार्ग चट्टानें व मलबा गिरने के कारण बंद हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh roads blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

रोहतांग और बारालाचा में हल्का हिमपात हुआ है। जबकि लाहौल घाटी में बारिश का दौर जारी है। कुल्लू जिले के कई इलाकों में भी रात को बारिश हुई है।

विज्ञापन
heavy rain in himachal pradesh roads blocked due to landslides
- फोटो : अमर उजाला

मंडी जिले में धर्मपुर बरोट की 22 सड़कें प्रभावित हुई हैं। चंबा जिले में भरमौर-पठानकोट एनएच सहित करीब 80 सड़क मार्ग बंद पड़े हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed