फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिमाचल में आसमान से बरस रही आग, सीजन का सबसे गर्म दिन, ऊना @44.2°C

Sun, 27 May 2018 01:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Updated Sun, 27 May 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Heatwave Hits Himachal Pradesh hottest day recoded Una at 44.2 degree Celsius

हिमाचल में आसमान से इन दिनों आग बरस रही है। प्रचंड गर्मी अपने चरम पर पहुंच चुकी है। शनिवार को सीजन का सबसे गर्म दिन गुजरा, ऐसे में लोगों का जीना मुहाल हो गया है। ऊना में  अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला में भी अधिकतम पारा 28.8 पहुंच गया है। 

Heatwave Hits Himachal Pradesh hottest day recoded Una at 44.2 degree Celsius

प्रदेश में अगले दो दिन रविवार और सोमवार को भी गर्मी बेहाल करेगी। मंगलवार से कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 29 मई से पहली जून तक प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।

Heatwave Hits Himachal Pradesh hottest day recoded Una at 44.2 degree Celsius

शनिवार को प्रदेश के मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में लू चलने से लोग दिन को घरों और दफ्तरों में ही दुबके रहे। सूरज ढलने के बाद ही गर्मी से कुछ राहत मिल सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Heatwave Hits Himachal Pradesh hottest day recoded Una at 44.2 degree Celsius

हालांकि न्यूनतम तापमान चढ़ने से रात को भी गर्म रातें पसीने छुड़ाने लगी हैं। वीरवार रात को नाहन में न्यूनतम तापमान 26.2, धर्मशाला में 22.4, मंडी में 19.6, ऊना में 19.2, कांगड़ा-डलहौजी में 18.8, शिमला में 18.2 और मनाली में 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी शिमला में शनिवार को चटक धूप खिली।

विज्ञापन
Heatwave Hits Himachal Pradesh hottest day recoded Una at 44.2 degree Celsius

माल रोड, रिज मैदान में बहुत कम संख्या में लोग घूमते नजर आए। मैदानी राज्यों में चिलचिलाती गर्मी से निजात पाने के लिए शनिवार को काफी संख्या में सैलानी शिमला, मनाली और डलहौजी पहुंचे। इन तीनों पर्यटन स्थलों के होटलों में विकेंड पर ऑक्युपेंसी भी फुल हो गई है। 

शहर    अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना              44.2
बिलासपुर        41.4
हमीरपुर          40.1
सुंदरनगर         38.9
कांगड़ा            39.0
नाहन               37.8
चंबा                37.2
भुंतर               36.6
सोलन             34.8
धर्मशाला          33.2
शिमला           28.8
डलहौजी         24.2
कल्पा             23.0
केलांग           18.5

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed