ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
हिमाचल के एक पुलिस अधिकारी की होटल में जमकर धुनाई हुई। आरोप है कि हमीरपुर जिले का ये पुलिस अफसर महिला के कमरे में ताकझांक कर रहा था। हमीरपुर जिले के ये पुलिस अफसर होटल के कमरे में अर्धनग्न दिखाई दे रहे हैं और कुछ लोग इन्हें पीट रहे हैं।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
हमीरपुर के एएसपी शमशेर सिंह की पिटाई होते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इसमें उनकी पिटाई करते हुए तीन युवक दिख रहे हैं। आरोप है कि कुल्लू जिले के एक होटल में महिला के कमरे में झांकने को लेकर एएसपी की पिटाई हुई। वीडियो में पिटाई कर रहे ये लोग इस बारे में कह रहे हैं।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
यहां तक कि पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारियों के मोबाइल फोन पर यह वीडियो पहुंच चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो हर जगह चर्चा का विषय बना हुआ है। जिला हमीरपुर की धनवान पंचायत के प्रधान दलवीर सिंह, स्थानीय बाशिंदों अजय प्रसाद व अन्य लोगों ने उपायुक्त हमीरपुर रोहन चंद ठाकुर को इस वीडियो की जानकारी दी।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
बताया कि यह वही पुलिस अधिकारी है, जो बीते दिनों गसोता महादेव मंदिर में साध्वी और मंदिर के महंत महामंडलेश्वर से किसी मामले को लेकर पूछताछ करने आया हुआ था। दलवीर सिंह और अजय प्रसाद ने उक्त पुलिस अधिकारी पर मंदिर के महंत और साध्वी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
ASP पर महिला के कमरे में ताकझांक का आरोप, धुनाई
साथ ही मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। इन लोगों का कहना है कि यह पुलिस अधिकारी शिमला और कुल्लू में भी इस तरह के मामलों में संलिप्त रहा है। उधर पुलिस अधिकारी ने मामले को व्यक्तिगत कहा है।