फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: हिमालयन साइकिल रेस का आगाज, शिमला के रिज पर राइडर्स ने दिखाए करतब

Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 08 Oct 2021 09:42 PM IST
विज्ञापन
Governor showed green signal to MTB Himalayan Cycle Race at shimla, riders showed amazing feats on the ridge
एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस का आगाज - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शुक्रवार को ऐतिहासिक रिज मैदान से दोपहर बाद नौंवी एमटीबी हिमालयन साइकिल रेस का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। उन्होंने रेस में भाग लेने वाले राइडर को शुभकामनाएं दीं। कहा कि राजधानी शिमला में आयोजित किए जा रहे इस साहसिक खेल के आयोजन से युवाओं में नई चेतना जगी है, खेल के लिए अच्छा वातावरण तैयार हो रहा है। 


  उन्होंने रेस के आयोजक हस्तपा के पदाधिकारियों को आयोजन पर बधाई दी और कहा कि इस तरह के आयोजनों से प्रदेश के युवा इस खेल की भविष्य में होने वाली स्पर्धाओं के लिए तैयार होंगे।

इस मौके पर नगर निगम की मेयर सत्या कौंडल, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, हिमाचल प्रदेश साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश मल्होत्रा सहित हिरो साइकिल की ओर से आए प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।  राज्यपाल ने कहा कि इस तरह की साइकिल रैलियां बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने में कारगर साबित हो सकती है।

Governor showed green signal to MTB Himalayan Cycle Race at shimla, riders showed amazing feats on the ridge
राइडर ने दिखाए करतब - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने कहा इससे लोगों, खासकर युवाओं में साइकिल चलाने के प्रति आकर्षण भी बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी क्षेत्र है और स्वच्छ वातावरण यहां का मुख्य आकर्षण है। इस मौके पर सचिव प्रियतु मंडल, निदेशक हीरो साइकिल अभिषेक मुंजाल भी मौजूद रहे। 

Governor showed green signal to MTB Himalayan Cycle Race at shimla, riders showed amazing feats on the ridge
करतब दिखाता राइडर। - फोटो : अमर उजाला

 एमटीबी साइकिल रेस को राज्यपाल के हरी झंडी दिखाने से पूर्व इस स्पर्धा में भाग ले रहे अंडर-19 के गोल्ड मेडलिस्ट अक्षित गौड़, कौस्तुब, दिविजा और अन्य राइडर ने रिज पर हैरतअंगेज साइकिलिंग करतब दिखाए। इन्हें देखने के लिए पर्यटकों और स्थानीय लोगों की भीड़ भी जुटी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Governor showed green signal to MTB Himalayan Cycle Race at shimla, riders showed amazing feats on the ridge
करतब दिखाता राइडर। - फोटो : अमर उजाला

शनिवार को इस साइकिल रेस में पूरे देश के 22 शहरों से 100 प्रतिभागी छह वर्गों में हो रही रेस में भाग लेंगे। इसमें सबसे कम आयु के राइडर कौस्तुब  और 13 वर्षीय दिविजा सूद भी हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
Governor showed green signal to MTB Himalayan Cycle Race at shimla, riders showed amazing feats on the ridge
साइकिल रेस। - फोटो : अमर उजाला
 राइडर रेस में जिला शिमला और सोलन के जोखिम भरे 110 किलोमीटर के ट्रेक पार कर रेस पूरी करेंगे। आयोजक संस्था के अध्यक्ष मोहित सूद ने यह जानकारी दी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed