फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Himachal: सैलानियों को तोहफा, हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में 15 मार्च तक कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट

Sat, 07 Jan 2023 04:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 07 Jan 2023 04:39 PM IST
सार

देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश में स्थित अधिकांश होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
Gift to tourists, 20 percent discount on booking of rooms in hotels of himachal Tourism Development Corporati
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम ने पर्यटकों को नए साल में तोहफा दिया है।  निगम के होटलों में कमरों की बुकिंग पर 20 फीसदी छूट दी जाएगी। सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने 15 मार्च तक सभी करीब 50 इकाइयों में विशेष विंटर डिस्काउंट देने का फैसला लिया है। देवभूमि हिमाचल में आने वाले सैलानियों को रिझाने के लिए निगम ने प्रदेश में स्थित अधिकांश होटलों में डिस्काउंट देने का फैसला लिया है।



शिमला, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, चंबा सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में स्थित निगम के होटलों में छूट की सुविधा मिलेगी। कमरों की बुकिंग करवाने के लिए सैलानियों को पर्यटन निगम की वेबसाइट पर सभी होटलों की रेट लिस्ट के साथ जानकारी मिलेगी। निगम ने इस बाबत वेबसाइट को अपडेट कर दिया है। खाने-पीने के सामान पर छूट नहीं मिलेगी।  पर्यटन निगम के महाप्रबंधक अश्वनी सोनी ने बताया कि नए साल के जश्न के दौरान भारी भीड़ के चलते बहुत से सैलानी पर्यटन स्थलों का रुख नहीं करते और जनवरी में घूमने निकलते हैं। ऐसे लोगों को निगम के होटलों में ठहरने के लिए आकर्षित करने के लिए 20 फीसदी छूट दी गई है।

Gift to tourists, 20 percent discount on booking of rooms in hotels of himachal Tourism Development Corporati
सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

निगम के सभी होटलों में सैलानी आगामी 15 मार्च तक फ्लैट 20 फीसदी छूट का लाभ उठा सकते हैं। दिसंबर में निगम के होटलों में जहां अधिकतम 80 फीसदी तक कमरे बुक चल रहे थे अब 40 फीसदी कमरे बुक चल रहे हैं।

Gift to tourists, 20 percent discount on booking of rooms in hotels of himachal Tourism Development Corporati
शिमला में सैलानी। - फोटो : अमर उजाला

हर साल लाखों सैलानी पहुंचते हैं हिमाचल
बता दें, हिमाचल प्रदेश में हर साल लाखों देसी-विदेशी सैलानी यहां की प्राकृतिक खूबसूरती को निहारने के लिए पहुंचते हैं। वर्ष 2021 में 56,37,102 सैलानी हिमाचल पहुंचे थे। शुद्ध आबोहवा और प्राकृतिक नजारों से भरपूर हिमाचल की वादियां पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gift to tourists, 20 percent discount on booking of rooms in hotels of himachal Tourism Development Corporati
हिल्स क्वीन शिमला में सैलानी। - फोटो : संवाद

प्रदेश में घूमने के लिए कई बेहतरीन स्थान हैं। साहसिक गतिविधियों के शौकीनों के लिए भी यहां अच्छे स्थल हैं। यहां पर रिवर राफ्टिंग, ट्रैकिंग, वॉटर स्पोर्ट्स और पैराग्लाइडिंग आदि का आनंद ले सकते हैं। 

विज्ञापन
Gift to tourists, 20 percent discount on booking of rooms in hotels of himachal Tourism Development Corporati
शिमला । - फोटो : संवाद

हिमाचल को देवभूमि भी कहा जाता है, यहां धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से कई दर्शनीय स्थल हैं। साथ ही कई ऐतिहासिक धरोहर भी हैं। सालाना करीब पांच लाख विदेशी सैलानी हिमाचल पहुंचते हैं जिनमें से अधिकतर शिमला का रुख करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed