मणिपुर में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान भूपेंद्र को नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पत्नी के सलामी देते ही पूरा गांव रो पड़ा।
{"_id":"5745a99d4f1c1bae70691caa","slug":"funeral-ceremony-for-martyr-bhupender-kumar-held-at-mandi-himachal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश पर कुर्बान हुए जांबाज को पत्नी ने किया सलाम, रोया पूरा गांव, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश पर कुर्बान हुए जांबाज को पत्नी ने किया सलाम, रोया पूरा गांव, तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर(मंडी)
Updated Thu, 26 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
मणिपुर में शहीद हुए हिमाचल के वीर जवान भूपेंद्र को नम आंखों के बीच अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पत्नी के सलामी देते ही पूरा गांव रो पड़ा।
- फोटो : बिंदर ठाकुर, गोहर(मंडी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिला के उपमंडल गोहर की मौवीसेरी पंचायत के भूपेंद्र कुमार ठाकुर का अंतिम संस्कार बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ हजारों नम आंखों के बीच किया गया। सेना ने शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके घर राजकीय सम्मान के साथ पहुंचाया।
- फोटो : अमर उजाला

सुबह करीब नौ बजे अमर रहे नारों के साथ शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर घर पहुंचा। परिजनों के रोते बिलखने की चीखों से पूरे गांव में मातम छाया रहा। पिता गौरी शंकर कमर पकड़कर फूट फूट कर रोए।

सैनिकों के कंधे से तिरंगे पर लिपटा शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर जैसे ही नीचे रखा गया तो शहीद की पत्नी नीतू ने बहादुरी का परिचय देते हुए भारत माता की जय के नारे लगाने शुरू किए। यह मंजर देख सभी लोगों की आंखें भर आई। इसके बाद हजारों लोगों ने शहीद भूपेंद्र के अंतिम दर्शन किए।

मां नागण बस यही रोती रही कि बेटा भिंद्रु मुझे भी साथ ले चल। परिजनों के फूट-फूट रोने से माहौल गमगीन हो गया। वहां मौजूद हर किसी की आंखे छलक पड़ी।